Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ग्रिड फेल, दिल्‍ली की लाइफ लाइन ठप्‍प, सड़कों पर भयंकर ट्रैफिक

Posted by:
Updated: Tuesday, July 31, 2012, 17:05 [IST]

 Power Grids Across North East India Fail

दिल्‍ली। उत्तरी ग्रिड में बिजली की खराबी के चलते आज अपराह्न दिल्ली मेट्रो का परिचालन ठप्प हो गया जिससे यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पडा। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी ग्रिड में फिर से आज खराबी आने से मेट्रो परिचालन अपराह्न एक बजकर दस मिनट पर ठप्प पड गया। स्टेशनों में प्रवेश तथा सुरक्षा जांच बंद कर दी गयी। यात्री सिग्नल भी बंद हो गये जिससे यातायात की सुगमता पर प्रभाव पडा। मेट्रो स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण सभी ट्रेन सेवायें स्थगित कर दी गयीं।

ट्रेनों को पास के स्टेशन पर लाकर खाली कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि डीएमआरसी ट्रेनों में फंसे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी प्रयास कर रही है। दिल्ली मेट्रो का यातायात कल भी करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा था। मालूम हो कि मेट्रो को दिल्‍ली की लाइफ लाइन कहा जाता है। सीधे शब्‍दों में कहें तो दिल्‍ली की लाइफ लाइन ठप्‍प हो जाने के कारण सड़कों पर भयंकर जाम लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ उत्तरी ग्रिड के आज दूसरे दिन फेल होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने से भले ही मेट्रो रेल एवं भारतीय रेल की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं, दिल्ली हवाईअड्डा अपनी खुद की वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे इस संकट से अछूता रहा।

हवाईअड्डा के एक प्रवक्ता ने कहा कि दोपहर 1:04 बजे बिजली आपूर्ति रुकने के तुरंत बाद सभी आवश्यक सेवाओं का रुख डीजल चालित जेनरेटर की ओर कर दिया गया। उन्होंने कहा, बिजली वितरण कंपनी से दोपहर 1.04 बजे बिजली आपूर्ति रुक गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान परिचालन पूरी तरह सामान्य है और कोई उड़ान न ही निरस्त की गई और न ही उसमें विलंब हुआ।। हवाईअड्डे पर संपूर्ण बिजली आपूर्ति 15 से सेकेंड से एक मिनट के भीतर बहाल कर ली गयी। प्रवक्ता ने कहा कि डायल द्वारा बिजली बैकअप के व्यापक बंदोबस्त एवं उपायों के चलते यह संभव हो सका।

Story first published:  Tuesday, July 31, 2012, 16:47 [IST]
English summary
Commuters crowd a busy road outside a Metro station after Delhi Metro rail services were disrupted following power outage in New Delhi.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two