Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ओलंपिक में तीरंदाज दीपिका कुमारी ने किया निराश

Posted by:
Published: Saturday, July 28, 2012, 11:59 [IST]

 Deepika Kumari Struggles On Opening Day Of Olympics

लंदन (भाषा)। विश्‍व की नंबर-1 भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी से पदक की उम्‍मीदें खत्‍म होती दिख रही हैं, क्‍योंकि पहले ही राउंड में दीपिका आठवें स्‍थान पर रहीं। यही नहीं भारत की अन्‍य महिला तीरंदाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में ओलंपिक महिला तीरंदाजी टीम स्पर्धा में खराब शुरूआत करते हुए रैंकिंग राउंड में नौवें स्थान पर रही। दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बाल्या देवी और चेकरोवेलू स्वुरो की तिकड़ी 1938 के कुल स्कोर के साथ 12 टीमों में नौवें स्थान पर रही।

टीम सिर्फ इटली, ब्रिटेन और उक्रेन को ही पीछे छोड़ सकी। दीपिका ने इस बीच 662, बोम्बाल्या ने 651 जबकि स्वुरो ने 625 का स्कोर बनाया। दक्षिण कोरिया की टीम कुल 1993 अंक के साथ शीर्ष पर रही जबकि अमेरिका (1979) ने दूसरे और चीनी ताइपे (1976) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत स्पर्धा में दीपिका 662 अंक जुटाकर आठवें स्थान पर रहीं।

पहले हाफ के बाद दीपिका 327 अंक जुटाकर 18वें स्थान पर थी लेकिन दूसरे हाफ में वह जोरदार वापसी करते हुए 335 अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई लेकिन अंत में आठवें स्थान पर रहीं। बोम्बाल्या व्यक्तिगत स्पर्धा में 22वें जबकि स्वुरो 50वें स्थान पर रही। कोरिया की की बो बेई और ली सुंग जिन दोनों ने 671 का समान स्कोर बनाने के बाद पहले दो स्थानों पर कब्जा किया। चीनी ताइपे की टेन या टिंग भी 671 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

English summary
World no.1 Deepika Kumari of India struggled in first round of Women's Archery Competition at the London Olympics.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two