Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मौसम विभाग का एक और तुक्का, 25 से होगी बारिश

Posted by:
Published: Tuesday, July 24, 2012, 12:03 [IST]

 Delhi Likely To Get Rain From July 25th

दिल्ली (ब्यूरो)। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी मजाक बन कर रह गई है। वैज्ञानिकों ने पहले कहा मानसून लेट है। 3 जुलाई को दिल्ली में बारिश होने लगेगी। फिर कहा 7 जुलाई। फिर एक और नई तारीख आई है 14 जुलाई के आस-पास। सब फेल हो गया तो कहने लगे 21 जुलाई से दिल्ली सराबोर हो जाएगी। 21 जुलाई को भी मौसम नहीं बदला तो मौसम विज्ञानियों ने नया दांव खेला है कि 25 जुलाई से बारिश होगी। सच कहे तो किसी आम आदमी को भी कहा जाता तो वो भी ऐसा तुक्का मार सकता था। इसके लिए अरबों रुपये का मौसम विभाग बनाने की क्या जरुरत है।

मानसून के बादल घूम रहे हैं लेकिन बरस नही रहे। सावन सूखा जा रहा है। जुलाई माह समाप्त होने को है और बारिश का कहीं पता नहीं है। वैज्ञानिकों द्वारा 21-22 जुलाई को बारिश होने की घोषणा की गई थी, बादल थोड़े बहुत दिखे लेकिन वे बारिश वाले नहीं थे।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह कहते हैं कि हवाओं की बेरुखी से 21-22 को बारिश नहीं हो सकी। उन्होंने माना मानसून की भविष्यवाणी करने में वैज्ञानक असफल रहे हैं। आईएमडी (इंडियन मेट्रोलॉजीकल डिपाटमेंट) की पूना प्रयोगशाला से अब 25 जुलाई को भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। 25 जुलाई को एनसीआर मे 85 एमएम बारिश होने की संभावना है।

वैज्ञानिक कह रहे हैं इसके बाद बारिश लगातार जारी रहेगी। उधर दिल्ली में अपेक्षित बारिश के अभाव के कारण उमस बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तामपान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि उत्तर प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ भागों में गरज के साथ बौछारें भी पड़ी। खैर जो ही हो उम्मीद करनी चाहिए इस बार धोखा नहीं होगा और 25 से बारिश होगी।

English summary
Delhi will have to battle at least four hot days before any rain can be expected. A revival of the monsoon over the capital and neighbouring areas can be expected earliest by the night of July 25.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
CSK Vs MI - 1st Preliminary Final at Feroz Shah Kotla Tue 21st May IPL
RR Vs SUN - 2nd Preliminary Final at Feroz Shah Kotla Wed 22nd May IPL
IRE Vs PAK - 1st ODI at Castle Avenue Thu 23rd May ODI