Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बदमाशों ने बजुर्ग महिला की हत्या कर की लूट

Posted by:
Updated: Wednesday, July 18, 2012, 23:03 [IST]

Uttar Pradesh Woman Brutally Murdered In Lucknow

लखनऊ। कैसरबाग के कुक्स कम्पाउंड में रहने वाले सचिवालय अधिकारी के घर बुधवार की दोपहर असलहाधारी डकैतों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद अधिकारी की मां की सिर पर हथियार से वार करके हत्या कर दी और विरोध करने पर नौकरानी को भी घायल कर दिया। बदमाश सचिवालय अधिकारी के घर का सामान भी लूट ले गये।

शुभम सिनेमा हाल के सामने स्थित कूक्स कम्पाउंड में सचिवालय में तैनात डिप्टी डायरेक्टर (बजट) आनन्द श्रीवास्तव रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी शिवानी, 9 साल का बेटा अभिनव उर्फ पिंकू और बुजुर्ग मां कमलेश्वरी रहती थीं। आनन्द सवेरे अपने ऑफिस चले गये। बेटे अभिनव सेंट फ्रांसिस स्कूल चला गया। घर पर कमलेश्वरी, शिवानी और बूढ़ी नौकरानी गुड्डन उर्फ प्रेमा मौजूद थी।

दोपहर 1 बजे शिवानी बेटे को लेने के लिए उसके स्कूल चली गयी। घर पर बुजुर्ग कमलेश्वरी और गुड्डन रह गये। उसी वक्त आधा दर्जन लोग पहुंचे। लोगों ने दरवाजा खटखटाया और आनन्द को पूछा। नौकरानी ने जब बताया कि आनन्द घर पर नहीं है तो वह नौकरानी को धक्का देते हुए अंदर घुसे गये। घर में घुसते ही बदमाशों ने नौकरानी और कमलेश्वरी को बंधक बना लिया।

घर में बदमाशों को देख पहले कमलेश्वरी ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनको एक कमरे में घसीट लिया और मुंह दबा दिया। बदमाशों ने कमलेश्वरी देवी के सिर और चेहरे पर हथियार से वार कर उनको लहूलुहान कर दिया। मालकिन के साथ मारपीट होती देख नौकरानी गुड्डन ने भी शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसको भी गला दबाते हुए चुप रहने को कहा।

बदमाशों ने घर के तीन कमरो का सामान खंगाला और कीमती सामान लूट लिया। जाते वक्त बदमाश नौकरानी गुड्डन के पैरों से पायल भी छीन ले गये। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे घर के मुख्य द्वार से बाहर निकलते हुए फरार हो गये। बदमाशों के जाते ही नौकरानी घर के बाहर निकली और भागने लगी। इस बीच घर से चंद कदमों की दूरी पर रिक्शे से वापस लौट रही शिवानी उसको मिल गयी।

नौकरानी ने शिवानी को बताया कि घर में बदमाशों ने लूटपाट की है। नौकरानी से घटना का पता चलते ही शिवानी दौड़ती हुई घर पहुंची तो देखा कि एक कमरे में उनकी सास कमलेश्वरी खून में लथपथ पड़ी है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

शिवानी ने फौरन शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये। लोगों ने अधमरी अवस्था में कमलेश्वरी और घायल नौकरानी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने कमलेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि इस घटना के पीछे आसपास के लोगों और परिवार के परिचित का हाथ हो सकता है। सचिवालय अधिकारी के घर से लुटेरे कितना का माल ले गये हैं अभी इस बात का पता नहीं चल सका है।

Story first published:  Wednesday, July 18, 2012, 18:52 [IST]
English summary
An elderly woman resident of kaiserbagh area of lucknow was brutally murdered by unidentified dacoits.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Group A , The Kia Oval, Kennington
Sri Lanka won by 20 runs