Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

21 हजार पत्रकार कवर करेंगे ओलंपिक

Posted by:
Updated: Monday, July 30, 2012, 13:01 [IST]

 Record Number Indian Scribes To Cover London Olympics

मुंबई। लंदन ओलंपिक कवरेज के मामले में भारतीय पत्रकारों ने नया रिकार्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जाक रोगे के अनुसार अब तक भारत से रिकार्ड संख्या में पत्रकारों को एक्रीडेशन दिये गए हैं।

रोगे ने भारतीय खेल पत्रकार महासंघ को भेजे संदेश में कहा, भारतीय खेल पत्रकारिता के लिये यह खेल काफी अहम हैं क्योंकि अभी तक इतनी तादाद में भारतीय पत्रकारों को किसी ओलंपिक में एक्रीडेशन नहीं मिले हैं।

रोगे ने कहा, भारत में ओलंपिक खेलों को लेकर लोगों की दिलचस्पी से हम खुश हैं। हम भारतीय खेल पत्रकार महासंघ का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिसने 1976 से लेकर अब तक खेलों के प्रति जुनून और प्रतिबद्धता दिखाई है।आपमें से कइयों से लंदन में मुलाकात होगी । उन्होंने यकीन जताया कि लंदन ओलंपिक बेहद कामयाब होंगे। उन्होंने कहा, सभी की नजरें लंदन पर होंगी।

मुझे इसमें कोई शक नहीं कि यह शहर बेहतरीन मेजबान साबित होगा। आयोजकों ने बहुत अच्छा काम किया है। यह शहर दुनिया का इस्तकबाल करने को बेताब है। खिलाड़ी अपने ख्वाबों को ताबीर में बदलने को बेकरार हैं।

Story first published:  Wednesday, July 18, 2012, 17:09 [IST]
English summary
A record number of journalists from India, the highest so far, have been given accreditation to report on the London Olympics 2012.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter