Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

यूनिवर्सिटी की किताबों में 14वें राष्‍ट्रपति के रूप में छप गये प्रणब

Posted by:
Updated: Wednesday, July 18, 2012, 13:05 [IST]

 Gondwana Varsity Textbook Declares Pranab As President

देश के राजनीतिक गलियारों में आजकल बस यही चर्चा है कि देश का 14 वां राष्ट्रपति कौन होगा। चाहे यूपीए के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी हों या फिर एनडीए के उम्मीदवार पीए संगमा दोनों इसी कोशिश में हैं कि कैसे गेंद उनके पाले में आकर गिरे।

मजेदार बात यह है कि चुनाव में अभी वोट तक नहीं पड़े हैं, और प्रणब दा को राष्‍ट्रपति घोषित कर दिया गया है। और तो और प्रणब का नाम 14वें राष्‍ट्रपति के रूप में किताबों में भी छप गया है। महाराष्ट्र के छात्रों को यही पढ़ाया भी जा रहा है।

खबर आयी है राज्य की गोंडवाना यूनिवर्सिटी से जहां हाल ही में प्रकाशित डेमोक्रेसी इन इंडियानामक पुस्तक में प्रणब को राष्ट्रपति बताया गया है। यह पुस्तक बीए प्रथम वर्ष (राजनीति विज्ञान) के छात्रों को पढ़ाई जाती है।

आपको बता दें की डेमोक्रेसी इन इंडियापुस्तक के अध्याय 4 के पेज नंबर 84 पर भारत के अब तक के सारे राष्ट्रपतियों के नाम शामिल हैं जिसमें प्रणब मुखर्जी के नाम को भी शामिल किया गया है।

मजे की बात ये है की यह पुस्तक कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी में जारी की गई थी। जहाँ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में समाज विज्ञान विभाग के डीन समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

गौरतलब है की राष्ट्रपति चुनाव 19 जुलाई को होना है। जहाँ यूपीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी हैं जिनको कड़ी टक्कर देने के लिए एनडीए की तरफ से पीए संगमा बहुत पहले से ही मैदान में आ चुके हैं। वहीं अगर यूपीए के चुनाव मैनेजर्स की माने तो प्रणब मुखर्जी की इस चुनाव में एक तरफ़ा जीत निश्चित है।

Story first published:  Wednesday, July 18, 2012, 13:02 [IST]
English summary
Though Presidential polls are yet to held, Gondwana University has already described UPA candidate Pranab Mukherjee as "the 14th President of the country" in a just-published textbook. The book, 'Democracy in India', has been prescribed for first year students of BA (Political Science) for the ongoing academic session of the newly-formed varsity.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Mumbai Indians won by 4 wickets
2nd Test , Headingley, Leeds
Play stopped for day.  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on