Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

तमिल ऐक्‍ट्रेस के साथ नरेन्‍द्र मोदी की सेक्‍स सीडी बनवा रही है कांग्रेस!

Posted by:
Updated: Wednesday, July 18, 2012, 12:43 [IST]

 Congress Making Fake Sex Cd Over Narendra Nodi

बैंगलोर। राजनीति में अब इससे गिरी हरकत क्‍या हो सकती है कि किसी से आगे निकलने के लिये उसकी साफ सुथरी छवि को धूमिल कर दिया जाये। कांग्रेस सारे दांव अपनाने के बाद और इस हरकत पर भी उतारु हो गई है। सीधे शब्‍दों में कहें तो कांग्रेस ने राजनीति की डर्टी पिक्‍चर बनाने की सोच ली है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के फ्रंट पेज पर छपी एक खबर ने सनसनी फैला दिया है। खबर में लिखा गया है कि कांग्रेस गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की फर्जी सेक्‍स सीडी बनवाने की कोशिश कर रही है। लिखा गया है कि मोदी को परास्‍त करने के लिये कांग्रेस ने एक सीक्रेट टास्‍क फोर्स का गठन किया है। इस फोर्स को जिम्‍मा सौंपा गया है कि किसी भी तरह मोदी की छवि धूमिल होनी चाहिए।

इस टीम में कंप्‍यूटर व डिजीटल एक्‍सपर्ट शामिल हैं। यह टीम मोदी की एक फर्जी सेक्स सीडी बनाने में लगी है ताकि ऐन चुनाव के पूर्व इस सीडी को सार्वजनिक कर मोदी की सारी इज्जत मिट्टी में मिला दी जाए। सामना में लिखा गया है कि कांग्रेस ने इस काम में तमिल फिल्‍म की एक अभिनेत्री और एनडीए से जुड़ी एक पंजाबी महिला को शामिल किया है। इस काम के लिये दोनों को मोटी रकम दी गई है। मालूम हो कि यह खबर सामना का दोपहर में आने वाले हिंदी संस्‍करण में छपी है।

इस खबर में गोपनीय सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कांग्रेस ने इस काम के लिए तमिल एक्ट्रेस को मुंबई में एक फ्लैट भी दिया गया है। यह ऐक्ट्रेस दो तमिल फिल्मों में लीड रोल कर रही है। पंजाबी महिला को चंडीगढ़ में फ्लैट दिया गया है। सीडी में ये दोनों नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों के बारे में बताएंगी। अखबार के मुताबिक कांग्रेसी टास्‍क फोर्स ने पहले नरेंद्र मोदी से जुड़े सारे कागजात और प्रॉजेक्ट खंगाले लेकिन उसे कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे मोदी को भ्रष्टाचार में घसीटा जाए। इसके बाद टास्क फोर्स ने फर्जी सेक्स सीडी बनाने का फैसला किया। लिखा है कि टास्क फोर्स और कुछ टीवी चैनलों के बीच इस फर्जी सेक्स सीडी को लेकर सेटिंग चल रही है। गुजरात में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव हैं।

इस खबर पर आपकी क्‍या प्रतिक्रिया है नीचे दिये कमेंट बाक्‍स में लिखे।

Story first published:  Wednesday, July 18, 2012, 12:37 [IST]
English summary
According to Shiv Sena mouthpiece 'Saamana', Congress may be make fake sex cd of Gujarat Chief Minister Narendra Modi.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Mumbai Indians: 112 / 4, 13.5 Overs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two