Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नेपाल: त्रिवेणी नदी में गिरी बस, लगभग 38 भरतीयों की मौत

Posted by:
Updated: Sunday, July 15, 2012, 17:13 [IST]

 Nepal Bus Crash Kills 38 Indian Pilgrims

नेपाल। उत्‍तर प्रदेश के हमाराजगंज से नेपाल जा रही एक बस त्रिवेणी नदी में गिर गयी, जिससे लगभग 38 भारतीय यात्रियों की मौत हो गयी। नेपाल के नवलपरासी जिले में यह हादसा हुआ। बस में 100-110 तीर्थ यात्री सवार थे। मरने वालों में ज्‍यादातर भारतीय नागरिक है। अब तक 38 शवों को बरामद किया जा चुके है।

बस में सवार अधिकतर लोग लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। स्‍थानीय पुलिस के मुताबित 10 लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 100 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित नवल परासी जिले के पास हुआ। यह लोग हिंदू तीर्थस्‍थल त्रिवेणी जा रहे थे।

मृतको में से अधिकतर लोग यूपी के महाराजगंज जिले के निवासी है। ये सभी नेपाल में स्थित त्रिवेणी की यात्रा पर जा रहे थे। दुर्घटना में कुछ लोग घायल है तथा अधिकतर लोग लापता है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से 25 पुरुषों, 10 महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद भारत सरकार ने सहायता के लिए मौके पर टीम भेजने का फैसला लिया है।

Story first published:  Sunday, July 15, 2012, 16:08 [IST]
English summary
At least 35 pilgrims have been killed in a bus crash in Nepal, police say.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Sunrisers: 83 / 4, 15.5 Overs
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on