
बैंगलोर। बैंगलोर में एक पति ने अपनी पत्नी को अपना यूरीन पीने को मजबूर कर दिया। उसने ऐसा इसलिये किया क्योंकि उसे पत्नी पर बेवफाई का शक था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना और आकाश राज की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। सपना के पिता एक बिजनेसमैन हैं और उन्होंने शादी में सपना को एक किलो सोना और पांच किलो चांदी के जेवर दिये थे। मगर शादी के बाद से ही सपना के ससुराल वाले उसे दहेज के लिये परेशान करते थे। वो सपना पर घर से 25 लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे।
इन सबके बीच सपना अपने भाई के घर लौट गई और वहां उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। अपनी शिकायत में सपना ने कहा है कि शादी के दूसरे दिन से ही उसका पति आकाश उस पर शादी से पहले प्रॉस्टिट्यूशन रिंग चलाने का आरोप लगाने लगा। 'आकाश को मेरी वफादारी पर शक था और उन्होंने मुझे किसी और मर्द से बात तक न करने की हिदायत दी। उसी दिन घर में मरम्मत के काम के लिए एक इलेक्ट्रिशन आया था। उस रात उन्होंने मुझसे पूछा, क्या मैं उसके साथ सोई? उन्हें यह शक भी है कि पड़ोसी के साथ मेरे नाजायज संबंध हैं।
रोज, वह मेरे कॉल डिटेल्स चेक करते हैं ताकि यह पता लगा सकें कि कहीं मेरा कोई एक्ट्रामैरिटल अफेयर तो नहीं।' दहेज के लिए मुझे सिर्फ मेरे पति ही नहीं बल्कि ससुराल के सभी लोग परेशान करते हैं। मेरी सास, ससुर, ननद और देवर सभी ने दहेज की मांग में मेरे पति को सपोर्ट किया। उन्होंने नया क्लिनिक शुरू करने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की लेकिन मैंने इस बारे में अपने पैरंट्स से बात नहीं की। सपना ने कहा, 'रोज आकाश मुझे पीटते और मार डालने की धमकी देते थे।
तंग आकर मैं दो बार अपने पैरंट्स के पास चली गई लेकिन पति बार-बार माफी मांगते और कहते कि मैं अपने आप में सुधार लाउंगा। उनपर भरोसा कर मैं लौट आती।' आकाश कहते, 'मैं खूबसूरत नहीं हूं और मुझे बेइज्जत करते। मेरे सामने ही वह दूसरी औरतों से सेक्शुअल कॉन्वरसेशन करते। इस महीने के शुरू में पीरियड्स के दौरान मेरे पेट में काफी दर्द था, लेकिन उन्होंने जबर्दस्ती मेरे साथ संबंध बनाए और मुझे अपना यूरिन पिलाया।' 'मैंने दो बार खुदकुशी की भी कोशिश की लेकिन आकाश ने मेरी कोशिश नाकाम कर दी।


















