Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नाबालिग का बलात्‍कार और हत्‍या मामले में पूर्व विधायक गिरफ्तार

Posted by:
Published: Saturday, July 14, 2012, 16:51 [IST]

 Ex Mla Arrested For Maid Rape Murder In Tamilnadu

तमिलनाडु। केरल की रहने वाली 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में द्रमुक के एक पूर्व विधायक और उसके दो सहयोगियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की विधायक के घर पर काम करती थी। राज्य विधानसभा में पेरांबलूर का प्रतिनिधित्व कर चुके राजकुमार, उनके चालक महेंद्रन और एक अन्य शख्स को लड़की के पिता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। लड़की की छह जुलाई को थेनी के एक अस्पताल में मौत हो गयी थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फिरोज खान ने कहा कि गिरफ्तार किये गये तीनों लोगों के अलावा द्रमुक का एक कार्यकर्ता समेत तीन अन्य फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। थेनी की सीमा से लगे केरल के इडुकी जिले में पीरमेडू की रहने वाली लड़की 23 जून से पूर्व विधायक के घर में काम कर रही थी। लेकिन 28 जून को उसने अपने पिता को फोन किया और वापस ले जाने की बात कही। लड़की के पिता को अगले ही दिन सूचना मिली कि उसकी हालत ठीक नहीं है और उसे यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पेरांबलूर पुलिस ने कथित तौर पर खुदकुशी का मामला दर्ज कर लिया। लड़की के परिवार ने उसे बाद में थेनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी। लड़की के रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार के दौरान उसके शरीर पर कुछ घाव देखे और मामले की जानकारी पीरमेडू के माकपा विधायक बिजूमल को दी। कोट्टायम सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया जिसमें पता लगा कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की के पिता ने पीरमेडू पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पूर्व विधायक और केरल पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज करने की तथा मामले को पेरांबलूर पुलिस को स्थानांतरित करने की मांग की थी।

English summary
Former Perambalur MLA M Rajkumar was arrested yesterday for raping and murdering his 15-year-old maidservant.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on