Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पूरी प्‍लानिंग के साथ रचा गया पिंकी कांड

Posted by:
Published: Saturday, July 14, 2012, 15:03 [IST]

 Sikdar Husband Framed Pinki Pramanit Case

दिल्ली (ब्यूरो)। देश की मशहूर एथलीट पिंकी प्रमाणिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उनकी पार्टनर अपने बयान से पलट गई है। उसने कहा है कि उससे एथलीट ज्योतिर्मय सिकदर के पति ने ऐसा करने के लिए कहा था। अब पुलिस इस मामले में पशोपेश में है। अब उसे समझ में नहीं आ रहा है कि पिंकी प्रमाणिक से वह किस प्रकार से माफी मांगे। इससे लगभग साफ होने लगा है कि पिंकी कांड पूरी प्‍लानिंग के साथ रचा गया है।

पिंकी प्रमाणिक मामले में शुक्रवार को नया मोड आ गया है। पिंकी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उनकी 32 वर्षीय पूर्व लिव-इन पार्टनर ने कहा कि उसने पिंकी पर रेप का आरोप पूर्व एशियाई चैंपियन व सांसद ज्योतिर्मय सिकदर के पति अवतार सिंह के कहने पर लगाया था। उसने कहा कि पेशे से दलाल अवतार सिंह का पिंकी प्रमाणिक के साथ कुछ जमीन का विवाद है और इस विवाद को समाप्त कराने के लिए वह चाहते था कि प्रमाणिक को पुरुष प्रमाणित कर दिया जाय जिससे वह जेल में चली जाए औऱ उसका जमीन हड़प लिया जाए।

यह बयान उस समय आया जब बंगाल के खेल मंत्री मदन मित्रा ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि एक आदमी जिसे 2004 में गिरफ्तार किया गया था जो इस एथलीट से जमीन हड़पना चाहता था।

पूर्व एशियाई चैंपियन को 2006 में वाम सरकार ने जमीन दी थी। अवतार ने ईएम बाईपास के पास पिंकी की तीन कट्टा जमीन को हड़पने का प्रयास किया था। आपको बता दें कि अवतार की पत्नी ज्योतिमर्य सिकदर ने देश के सभी एथलीटों के साथ पिंकी की गिरफ्तारी का विरोध किया था। हालांकि उन्होंने इस मामले में अपने पति की संलिप्तता से इंकार किया है।

उलटे उन्होंने इस मामले से तृणमूल सरकार को घेरा है और कहा कि ममता सरकार उनके पति पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आप सोच सकते हैं कि जिसके पति इस मामले में संलिप्त होंगे वह पूरे देश के सामने किस प्रकार से पिंकी की गिरफ्तारी का विरोध करती। मैं उस समय भी पिंकी की गिरफ्तारी का विरोध किया है और आज भी करती हूं। मैं चाहती हूं कि पिंकी को न्याय मिले।

वहीं पिंकी की पूर्व लिव-इन मित्र ने पूरे मामले के पीछे भुगतान विवाद को कारण बताया। उन्होंने बताया कि सिंह ने मुझसे फोन पर कहा कि मैं दुनिया को बताऊं कि पिंकी पुरुष है। इसके पीछे योजना यह थी कि पिंकी पर धोखाधड़ी का केस करके जेल पहुंचाया जाए। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि अवतार बाकी के खिलाड़ियों को भी इस जमीन के मामले में धमकाता रहता है।

अवतार सिंह को सेक्स रैकेट में भी किया गया था गिरफ्तार। पिंकी प्रमाणिक पर दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगाने वाली महिला ने जिस ज्योतिर्मय सिकदर के पति अवतार सिंह पर आरोप गया है उसे बंगाल पुलिस ने 2004 में एक सेक्स रैकेट चलाने के इल्जाम में भी गिरफ्तार किया था।

English summary
Pinki Pramanik's former live-in partner said on Friday she had brought rape charges against the Asian games gold medalist at the behest of Avtar Singh, a power broker and husband of Jyotirmoyee Sikdar, one of Bengal's most celebrated athletes and a former CPM MP.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Sunrisers: 16 / 2, 4.1 Overs
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on