
रायपुर। असम के गोवाहाटी शहर में दरिंदों से इज्जत की रहम मांग रही युवती की चिंखें अभी शांत भी नहीं हुई थी कि छत्तीसगढ़ में हुए एक अमानवीय घटना ने देश को फिर शर्मसार कर दिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर के पास हथियार से लैस चार युवकों ने यहां घूमने के लिये आये एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और फिर युवक के सामने ही उसकी प्रेमिका के सारे कपड़े उतरवा दिये। बात सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकी। युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए प्रेमी जोड़ों से न्यूड परेड करवाई और फिर इसका एमएमएस बना लिया।
दैनिक भास्कर न्यूज वेबसाइट पर प्रकाशित खबर की मानें तो उस वीडियों में 16 साल की एक लड़की और तीन चार युवक दिखाई दे रहे हैं। बदमाश युवती को कपड़े उतारने को मजबूर कर रहे है और युवती उनके सामने रहम की भीख मांग रही है। यह एमएमएस करीब 5 मिनट की है। पीडित युवती रतनपुर के संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखती है। घटना करीब 15 दिन पहले की है लेकिन इस वीडियो की क्लिपिंग अब लोगों के पास पहुंच गई है।
हथियारबंद युवकों ने प्रेमी से मारपीट करने के बाद लड़की को घेर लिए और जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाकर मोबाइल के जरिए अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाया। मालूम हो कि अभी दो दिन पहले ही असम के गोवाहाटी शहर में बीच सड़क पर दर्जनों की संख्या में युवकों ने एक युवती पर हमला बोल दिया। पहले तो वो उसे किडनैप करने की कोशिश किये मगर जब नाकाम हो गये तो लड़की के कपड़े फाड़ दिया और सड़क पर घसीटा। इस घटना की वीडियो बनाई और यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया। फिलहाल उस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


















