Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

दिल्‍ली मेट्रो में कांस्‍टेबल ने दी ताबड़तोड़ फायरिंग की धमकी

Posted by:
Published: Saturday, July 14, 2012, 14:51 [IST]

 Constable Threatened To Open Fire In Metro Train

दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को शुक्रवार की रात्रि उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह अपनी सर्विस रिवाल्वर से मेट्रो के भीतर गोली चलाने की धमकी दे रहा था। पुलिस वाले की पहचान सतेन्द्र एस. मान के रूप में हुई है। वह मेट्रो में कश्मीरी गेट से चढ़ा था।

सूत्रों के मुताबिक, मान ड्यूटी पर था जिसके कारण उचित प्रक्रिया के बाद उसे पिस्तौल के साथ मेट्रो में चढ़ने की इजाजत दी गई थी। यात्रा के दौरान मान ने कहा कि उसका सामान चोरी हो गया है और अपने पिस्तौल से गोली चलाने की धमकी देने लगा।

कांस्टेबल की इस हरकत की वजह से मेट्रो ट्रेन को रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे सीएसआईएफ ने आरोपी कांस्टेबल को सीलमपुर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से बाहर निकाल कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि जब मान मेट्रो में सवार हुआ तो उसने कुछ ही देर बाद पॉकेटमारी की शिकायत की। उसने सह यात्रियों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। कांस्टेबल ने यात्रियों से सामान वापस करने की मांग की। उसने यात्रियों को चेतावनी दी कि अगर उसका सामान नहीं मिला तो सबको गोली मार देगा। कांस्टेबल की इस हरकत से मेट्रो में सफर कर रहे यात्री सकते में आ गए। उन्होंने मेट्रो सुरक्षाकर्मियों से इस बावत शिकायत दर्ज कराई।

English summary
A Delhi Police constable allegedly created ruckus in a Metro train and caused panic among the passengers on Friday evening.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on