Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

खुलेआम घूमते भेड़ि‍ये कब त‍क लूटते रहेंगे बेटियों की इज्‍जत?

Written by: अंकुर कुमार श्रीवास्‍तव
Updated: Saturday, July 14, 2012, 11:51 [IST]

 Guwahati Molestation Case Country Demanding Justice

एक लड़की, बीस दरिंदे और बीच सड़क पर सरेआम चीरहरण, जी हां हिंदूस्‍तान में हैवानियत की इससे घिनौनी तस्‍वीर क्‍या होगी? बीते मंगलवार को यू ट्यूब पर एक ऐसा वीडियो अपलोड किया गया जिसे देखकर इंसानियत भी शर्मसार हो जाये। इसे देखने के बाद हर कोई ये सोचने पर मजबूर हो जायेगा कि जिस देश में औरतों की पूजा की जाती हो वहीं बीच बाजार उनकी इज्‍जत को पैरों तले कैसे कुचल दिया गया? इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह दर्जन भर लोग लड़की को घेर कर बत्‍तमीजी कर रहे हैं। कोई उसके बाल नोच रहा है, कोई अपने गंदे हाथों से उसके शरीर को नोंच रहा है तो कोई उसके शर्म के कपड़े फाड़ रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दरिंदों के बीच फंसी लड़की तार-तार होकर जमीन पर गिर पड़ती है और हैवानियत के भेडि़ये लार टपका रहे हैं।

हैवानियत के इस घिनौनी वारदात पर चर्चा करने से पहले आपको घटनाक्रम के बारे में बता दें। असम के गोवाहाटी शहर में 11वीं की छात्रा अपनी फ्रेंड के बर्थ डे पार्टी सेलीब्रेट करने एक बार में गई थी। वह जैसे ही बाहर निकली सड़क पर मौजूद दर्जनों की संख्‍या में भेडिये उसपर टूट पड़े। उसकी इज्‍जत तारतार की और उसका वीडियो यू ट्यूब पर डाल दिया। इस घटना ने सिर्फ असम को ही नहीं बल्कि पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। वीडियो के माध्‍यम से उन दरिंदों की शिनाख्‍त हो गई है और चार पुलिस की गिरफ्त में हैं।

यह कोई पहली बार नहीं है जब लड़कियों को भोग की वस्‍तु समझ उनकी अस्‍मत से खिलवाड़ किया गया हो। अभी बीते 31 दिसंबर की ही बात कर लेते हैं। 31 दिसम्‍बर की रात पूरा देश नए साल के स्वागत में जुटा था, देश भर में जश्‍न मन रहा था। ऐसा ही जश्‍न गुड़गांव में भी मनाया जा रहा था। लेकिन इसी मस्ती के बीच कुछ लोगों की घिनौनी करतूत ने सारे जश्‍न को बेमजा कर दिया। एक लड़की के साथ 20 से ज्यादा लोगों ने सरेआम बदसलूकी और छेड़छाड़ की। उस जश्‍न में एक लड़की चिंखती रही और दरिंदे उसे नोंचते रहे। मामला गुड़गांव के पॉश इलाके एमजी रोड़ का था।

ये तो वाक्‍या था जो इस घटना के साथ ही साथ अचानक याद आ गया अन्‍यथा ऐसी कई वारदाते हैं जो एक निश्‍चित अंतराल पर देश को शर्मिंदगी का एहसास कराती आईं हैं। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं जिसका जवाब हम आपसे जानना चाहते हैं। क्‍या बेटियों का घर से निकलना गुनाह है? क्‍या बेटियां बर्थडे पार्टी में नहीं जा सकती? क्‍या बेटियां घर से बाहर निकलेंगी तो उन्‍हें नोच दिया जायेगा? आज सुबह से हर एक न्‍यूज चैनल पर दिखाये जा रहे घटना की वीडियो और तस्‍वीरों ने अगर एक एक हिंदूस्‍तानी को ना झकझोंरा तो मानना पड़ेगा कि हमारी और आपकी सोच कोढ़ के घाव की तरह सड़ चुकी है और अब हम इंसान कहलाने के लायक नहीं हैं।

सवाल: जिन दरिंदों ने हिंदूस्‍तान को शर्मसार किया है उन्‍हें कैसी सजा देनी चाहिए? अगर आपके दिल में महिलाओं के प्रति इज्‍जत है तो आप अपने कमेंट नीचे लिखे कमेंट बाक्‍स में दर्ज कर सकते हैं।

Story first published:  Friday, July 13, 2012, 15:27 [IST]
English summary
The atrocious incident of a teenaged girl being molested in full public view by a mob of around 20 men at a busy road in Guwahati has outraged the entire country with people demanding justice for the victim.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs