दिल्ली भारत के सबसे प्रतिस्पर्धी शहरों में आगे, मुंबई दूसरे नंबर पर
विश्व के दस प्रतिस्पर्धी शहर
शीर्ष दस प्रतिस्पर्धी शहरों में लंदन दूसरे और सिंगापुर तीसरे स्थान पर है। पेरिस और हांगकांग को संयुक्त रूप से चौथा स्थान मिला है। टोक्यो, ज्यूरिख, वाशिंगटन, शिकागो और बोस्टन टॉप-टेन की सूची के अन्य शहर हैं।
ईआईयू ने तैयार की है रिपोर्ट
यह अनुसंधान रिपोर्ट इकनामिक इंटलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने तैयार की है। रिपोर्ट में दुनिया के 120 प्रमुख प्रतिस्पर्धी शहरों की सूची में दिल्ली को 68वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में न्यूयॉर्क शीर्ष पर है। इस मामले में दिल्ली ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। सूची में मुंबई 70वें, बेंगलूर 79वें, पुणे 97वें, चेन्नई 105वें और कोलकाता 106वें स्थान पर है।
आर्थिक मजबूती में देश में अव्वल बेंगलूर
आर्थिक मजबूती के मामले में दुनिया के 20 शीर्ष शहरों में देश में सबसे अव्वल बेंगलूर (16वां) है। इसके बाद अहमदाबाद (19वां) का नाम है। वैसे इस मामले में 20 में से 15 एशियाई शहर हैं।
120 शहरों की कुल आबादी 75 करोड़
इन 120 शहरों की कुल आबादी 75 करोड़ है। दुनिया के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वर्ष 2011 में इन शहरों ने 20.24 खरब डॉलर का योगदान किया है।