Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लंदन ओलंपिक में खिलाड़ियों में बाटेंगे 1.5 लाख कंडोम

Posted by:
Updated: Monday, July 9, 2012, 14:48 [IST]

 Distribution Free Condom London Olympic 2012 Committee

खेल के हर बड़े आयोजन में देह व्‍यापारियों की पौबारह होती है। यह बात संपूर्ण विश्‍व में लोग जानते हैं। जाहिर है ऐसे में एड्स फैलने का भी काफी खतरा रहता है। लिहाजा लंदन ओलंपिक के दौरान इस घातक बीमारी से बचने के ठोस उपाये किये जा रहे हैं। ओलंपिक आयोजन समिति ने खेल गांव में डेढ़ लाख कंडोम वितरित करने का निर्णय लिया है। ये तो सिर्फ खिलाड़ियों के लिए होंगे। यहां आने वाले दर्शकों के लिए अलग से व्‍यवस्‍था की जायेगी।

ओलंपिक खेलों के लिये लंदन जाने की फलाइट्स अभी से पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। टिकट लेने वालों में खिलाड़ी, व खेल प्रेमी ही नहीं बल्कि वेश्‍यायें भी शामिल हैं। अनुमान के मुताबिक 10 हजार से ज्‍यादा वेश्‍यायें इस महासमर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगी। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी चीन में आयोजित बीजिंग ओलंपिक और भारत में कॉमन वेल्‍थ गेम्‍स के दौरान यही आलम था। तब भी लाखों की संख्‍या में कंडोम वितरित किये गये थे।

लंदन में मौजूद सूत्रों की माने तो खेल गाँव में जगह जगह पर कंडोम वेंडिंग मशीन लगाई जायगी जिसमें बटन दबाते ही अपने आप कंडोम निकलेंगे। सूत्रों ने ये भी बताया की ये व्यवस्था खिलाडियों के लिए पुर्णतः निशुल्क की गयी है। आपको बता दें की 1992 में फ्रांस में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक खेलों के बाद से ओलंपिक के दौरान कंडोम वितरित करने का सिलसिला अभी तक जारी है।

ओलंपिक आयोजन समिति में कार्यरत अधिकारियों की माने तो पहले हुए खेलों में कई ऐसे मामले सामने आये है जहाँ खिलाडियों द्वारा असुरक्षित यौन संबंध बनाया गया था और इन्ही मामलों की रोकथाम के लिए ओलंपिक आयोजन समिति ने इसकी रोकथाम के लिए ये कदम उठाए।

Story first published:  Monday, July 9, 2012, 14:02 [IST]
English summary
To prevent sportsperson from HIV/ AIDS organising committee has decided to distribute 1.5 lakhs condom for london olympic 2012
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs