
मुंबई। आतंकवादी संगठन अल कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद से उसके जीवन से जुड़ी हुई कई बाते सामने आई है। उसकी रंगीन मिजाजी भी खुलकर सामने आयी थी। उसके सेक्स जीवन में लोग रूची लेते थे, और मीडिया भी खुलकर प्रकाशित करता रहा है। अब एक नया खुलासा हुआ है कि ओसामा बिन लादने सन्नी लियोन का पोर्न वीडियों देखता था।
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा है कि ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद स्थित घर में सन्नी लियोन के बहुत ढ़ेर सारे पोर्न वीडियों मिले है। वर्मा ने अपने सूत्रों के अनुसार बताया कि जिस समय ओसामा मारा गया था वह सन्नी लियोन का पोर्न वीडियों देख रहा था।
ओसामा की मौत के बाद अमेरीकी मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि लादेन पोर्न एडिक्ट था। यह भी खुलासा हुआ था कि लादेन पोर्न वीडियो का शौकीन था, लेकिन यह खुलासा अभी तक नहीं हुआ था कि लादेन सन्नी लियोन की वीडियों का शौकीन था।
अब ये तो हमारी समझ से बाहर है कि वर्मा के कौन से सूत्र ऐसा बता रहे है। क्या पता इन सूत्रों ने ओसामा के घर सन्नी लियोन की पोर्न सीडी आते-जाते देखी हो। वर्मा के ऐसे कौन से सूत्र है जो लादेन के बारे में ऐसी खुफिया जानकारी रखते है। कही ऐसा तो नहीं कि यह ट्वीट ओसामा और सन्नी लियोन के ऊपर फिल्म बनाने का एक षणयंत्र हो।

















