Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नकली नोट पहचानने में मदद करेगी आरबीआई की वेबसाइट

Posted by:
Published: Monday, July 9, 2012, 12:38 [IST]

 Rbi Launches Website Explain Detection Of Fake Currency

दिल्ली। आज देश में नकली नोट एक बहुत बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। अगर जानकारों की माने तो हर सप्ताह नकली नोटों के चलते देश को बहुत बड़ी आर्थिक हानि से दो चार होना पड़ता है। लेकिन अब नकली नोट और इससे जुड़े लोगों पर नकेल कसने का जिम्मा आरबीआई ने उठा लिया है।

आपको बता दें की आम लोगों में नकली नोटो के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट लांच की है। इस साइट में नकली नोटो की जांच के तरीकों को बड़ी ही आसानी के साथ समझाया गया है ।

आपको बताते चलें कि अपने ग्राहकों की सुविधा और सुगमता के लिए वेबसाइट ने 'पहचानों पैसे की बोली, क्योंकि पैसा बोलता है' वाक्‍य को अपना मोटो रखा है। वेबसाइट का नाम है डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पैसा बोलता है डॉट ओआरजी डॉट इन। इसमें 10, 20, 50, 100, 500 और 1000 रुपये के नोट की दृश्य प्रस्तुति और पॉइं‌र्ट्स दिए गए हैं। लोग इन पोस्टर्स को डॉउनलोड कर सकते हैं।

इनका उपयोग नकली नोटों की पहचान के लिए किया जा सकता है। अगर व्‍यक्ति चाहे तो इस पर बनाई एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म को भी अपनी सुगमता के लिए डाउनलोड कर सकता हैं।

अगर सूत्रों कि माने तो इस विषय पर साइट पर पहचाने गए नकली नोटों की संख्या का विवरण भी दिया गया है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि 31 मार्च, 2011 तक 6,45,770 लाख बैंक नोट प्रचलन में हैं। वर्ष 2010-11 के दौरान प्रचलन में मौजूद प्रति 10 लाख नोटो में से 6.74 नकली पाए गए हैं।

English summary
Seeking to spread awareness among public about fake currency, RBI has launched a website explaining ways to detect counterfeit notes.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 101 / 3, 39 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on