Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मसाला डोसा ने बढ़ाया भारत का मान, है दुनिया का बेहतरीन खाना

Posted by:
Updated: Monday, July 9, 2012, 18:39 [IST]

 Masala Dosa Is Among World Best Top 10 Food

अपनी बेहतरीन खुशबू और लाजवाब स्वाद के लिये दुनियाभर में मशहूर दक्षिण भारतीय व्यंजन मसाला डोसा को पर्यटन और खान पान से जुड़े अमेरिका के चर्चित इंटरनेट समाचार पत्र हफिगंटन पोस्ट ने दुनिया के 10 लजीज व्यंजनों में शामिल किया है।

पोस्ट ने विश्वभर में घूमने वाले पर्यटकों के लिये जारी इस सूची में कहा है कि ये 10 ऐसे लजीज व्यंजन है जिसे अपने जीवन में हरेक सैलानी को कम से कम एक बार जरूर चखना चाहिये। पत्र के लिये इस सूची को विअटोर यात्रा दल ने तैयार किया है जो दुनियाभर में घूमते रहते हैं।

पत्र ने कहा, खाना और यात्रा हमेशा साथ साथ चलते हैं और किसी भी स्थान को गहराई से समझने के लिये वहां के सबसे प्रसिद्ध व्यंजन का स्वाद लेने से अच्छी कोई चीज नहीं हो सकती।

दुनिया के इन 10 सबसे लजीज व्यंजनों की सूची में सबसे उपर नाम आता है चीन के शाही व्यंजन पेकिंग बतख का। पत्र के मुताबिक इसे सर्वश्रेष्ठ चीनी व्यंजन के समकक्ष माना जाता है । बेहतरीन मसालों से बनने वाले इस स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में कहा जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार इसका स्वाद जरूर चखना चाहिये।

इस बतख के साथ खास खूबी है कि इसे जन्म के 65 दिनों बाद पकाने के लिये काटा जाता है। इसको काटने के बाद मसालों के साथ सीजन होने के लिये छोड़ दिया जाता है और उसके बाद इसे बंद या झूलते हुये तंदूर में बडे़ ऐहतियात के साथ भुना जाता है। यह व्यंजन न सिर्फ पकाने के हिसाब से खास है बल्कि इसे परोसने का भी खास तरीका है। बावर्ची इसे खाने वाले के सामने तराश कर पेश करता है और खाने के शौकीन इसकी चमड़ी और छोटी बोटियों का लुत्फ उठाते हैं। बस आप भी एक बार आजमा लें।

पोस्ट ने फ्रांस के इस्कारगोट्स को इस सूची में दूसरे पायदान पर रखा है। पत्र ने घोघे से बनने वाले इस व्यंजन के बारे में लिखा, प्राचीन काल में रोमन लोग घोंघे खाते थे और अब ये मोरक्को से लेकर कंबोडिया तक में खाये जाते हैं। इसके बावजूद भी यह फ्रांसीसी हैं जिन्होंने इस स्वादिष्ट व्यंजन को सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाया।

इस सूची में तीसरे नंबर पर है यूनान का राष्ट्रीय खाना मोउसाका । चीज और मसाले से बना यह खाना इटली के व्यंजन लसाग्ने का यूनानी जवाब है।

पत्र ने 10 सबसे लजीज व्यंजनों की सूची में दक्षिण भारत के पसंदीदा व्यंजन मसाला डोसा को चौथे नंबर पर रखा है। पत्र ने मसाला डोसा के बारे में लिखा, अगर कोई उपमहाद्वीपीय शाकाहारी खाने के बारे में अपनी पसंद बताने को कहे तो मेरा वोट दक्षिण भारतीय व्यंजन मसाला डोसा को जायेगा। पोस्ट ने कहा, पूरी थाली के आकार वाले, चावल और दाल से गर्म तवे पर कागज की तरह बिल्कुल पतला तैयार किया गया यह डोसा खाने में लाजवाब होता है। इसके साथ दी जाने वाली आलू और प्याज की सब्जी और सांभर की बात ही कुछ निराली होती है।

इस सूची में इटली के व्यंजन जुचिनी फ्लावर्स को पांचवें, जापान के तेप्पानयाकी को छठवें, मलेशिया के सीफूड करी लक्सा को सातवें, थाइलैंड के सोम ताम (हरे पपीते का सलाद) को आठवें, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पावलोवा को नौंवें और अमेरिका के बार्बेक्यू रिब्स को 10वें स्थान पर रखा गया है।

Story first published:  Sunday, July 8, 2012, 18:23 [IST]
English summary
As per huffington post masala dosa is among world best top 10 food website also says that Sampling the local cuisine can help you make friends, understand the history, politics or religion of the place you're visiting and provide a lasting memory of your trip. Food and travel go hand in hand, and there's no better way to delve deep into a destination than to try its most famous dishes.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two