राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर
वह मेट्रो से उद्योग भवन वापस लौटी। उनका इस महीने के अंत में राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, शहरी विकास सचिव सुधीर कृष्णा और दिल्ली मेट्रो के प्रमुख मंगू सिंह भी थे। राष्ट्रपति ने इस आधुनिक परिवहन प्रणाली की सराहना की और उन्होंने इसके परिचालन के बारे में जानकारी प्राप्त करने की इच्छा जताई।
उन्होंने लौटने पर उद्योग भवन स्टेशन पर आगंतुक पुस्तिका में लिखा, भारत ने पिछले दशक में जो जबरदस्त तरक्की है, उसका दिल्ली मेट्रो एक गौरवशाली प्रतीक है। यह आरामदेह, सुविधापूर्ण और पर्यावरण हितैषी जन परिवहन प्रणाली है, जिसका रोजाना लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने लिखा है दिल्ली मेट्रो में आज सफर कर उन्हें लोगों से अनुभव को साझा करने में बहुत खुशी हुई है। मैं भविष्य के लिए डीएमआरसी को शुभकानाएं देती हूं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई अति विशिष्ट लोग मेट्रो से सफर कर चुके हैं। प्रतिभा इसकी यात्रा करने वाली प्रथम राष्ट्रपति हैं। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दो दिसंबर 2011 को दिल्ली मेट्रो का सफर किया था।