Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

दारा सिंह की हालत नाजुक, वेटीलेटर पर

Posted by:
Published: Sunday, July 8, 2012, 10:39 [IST]

 Dara Singh Suffered Heart Attack

मुंबई। फिल्म किंग कांग और फौलाद में अपनी भूमिका के लिए जाने-जाने वाले पहलवान से अभिनेता बने दारा सिंह को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें शहर के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। उपनगरीय अंधेरी में स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉक्टर राम नारायण ने बताया कि उनकी हालत बहुत गंभीर है।

उन्हें गंभीर हालत में शाम पांच बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वह आईसीयू में भर्ती हैं और हर घंटे पर उनके हालत का परीक्षण कर रहे हैं। इससे पहले 83 वर्षीय अभिनेता के पुत्र बिन्दु ने कहा था कि उनके पिता की हालत गंभीर बनी हुयी है।

बिन्दु ने कहा उनकी हालत गंभीर है। उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया है या उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हम लोगों को पता नहीं है कि क्या हुआ है। हम लोगों को बताया गया है कि उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा जा रहा है। उनको हार्ट अटैक का दौरा पड़ा था। डॉक्‍टरों की निगरानी के लिए दारा सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

दारा सिंह को रूस्‍तम-ए-हिंद के खिताब से नवाजा गया था। संकटमोचन की भूमिका निभाने वाले दारा सिंह अपनी जिंदगी के सबसे बड़े संकट से जूझ रहे है। सूत्रों के अनुसार लगभग सुबह 6 बजे उनको दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्‍टरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी नब्‍ज भी काफी धीरे चल रही है।

English summary
Wrestler-turned-actor Dara Singh suffered a heart attack, he has been admitted to a Kokilaben Ambani Hospital in critical condition of mumbai.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs