Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ओलंपिक में उत्साह बढ़ाएगा 'बैस्ट आफ लक' अभियान

Posted by:
Published: Sunday, July 8, 2012, 18:04 [IST]

 Best Of Luck Campaign To Olympic Qualifies

चंडीगढ़। हरियाणा खेल विभाग लंदन ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रहे खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 17 से 27 जुलाई तक 'बैस्ट आफ लक' नामक एक विशेष अभियान चलायेगा। यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी जिला उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एक समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के दौरान एक बस चलाई जायेगी, जोकि सभी जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान खेल पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

5 मुक्केबाज हरियाणा से

उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी इन ओलंपिक खेलों में पदक जीतेंगे और सरकार उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित करेगी। हुड्डा ने कहा कि लंदन ओलम्पिक में हरियाणा के सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल हो रहे है। यह परिणाम प्रदेश सरकार की बेहतर खेल नीति के चलते आए है। ऐसे में इन खिलाडिय़ों का हौसला बढाने के लिए सरकार ने पदक जीतने वालों के लिए सम्मान राशि भी संशोधित की है। हुड्डïा ने कहा कि लंदन में आगामी ओलम्पिक में भाग लेने वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं।

हरियाणा के 5 मुक्केबाजों में जयभगवान, विजेन्द्र, विकास, मनोज और सुमित शामिल हैं। देश के सात मुक्केबाज ओलम्पिक में भाग लेंगे और इनमें से 5 मुक्केबाज हरियाणा से हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे उनका हौसला बढ़ाने के लिए ओलम्पिक का दौरा भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय दल में लगभग 80 खिलाड़ी होंगे, जो ओलम्पिक में भाग लेंगे और इनमें से 18 खिलाड़ी हरियाणा से होंगे। हुड्डïा ने कहा कि मुझे उनसे उम्मीद है कि वे प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। इन पांच मुक्केबाजों के साथ उनके दो कोच और हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुरेन्द्र दांगी भी साथ थे।

English summary
As an initiative to give people a platform to wish ‘Best of Luck’ to Olympic qualifiers in their quest for medals, Haryana Sports and Youth Affairs Department will launch a Best of Luck Campaign from July 17 to 27, 2012.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Sunrisers: 83 / 4, 15.5 Overs
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on