Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

दिल्‍ली में रशियन युवती का सामुहिक बलात्‍कार!

Posted by:
Published: Sunday, July 8, 2012, 18:40 [IST]

 Russian Woman Alleges Rape In North Delhi

दिल्‍ली। अतिथि देवो भव: को मानने वाले देश में एक ऐसी घिनौनी वारदात सामने आई है जिसने देश की संस्‍कृति को शर्मसार कर दिया है। राजधानी दिल्‍ली में एक विदेशी महिला के साथ सामुहिक बलात्‍कार से सनसनी फैल गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला रशियन मूल की है। महिला ने दावा किया है कि सिविल लाइंस इलाके में शनिवार की रात उसके साथ बलात्‍कार किया गया।

बलात्‍कार के बाद जब वह शिकायत करने पुलिस स्‍टेशन पहुंची तो शिकायत दर्ज करने की जगह उसे रात भर थाने में ही रखा गया। मामला जब मीडिया में आया तब जाकर पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया। गौरतलब है कि ये महिला मास्‍को की रहने वाली है और दिल्‍ली घूमने आई थी। वह उत्‍तरी दिल्‍ली के मजनू टिला इलाके में अपने पति संग रह रही थी।

महिला की मानें तो शनिवार की रात वह घूम रही थी तब यह घटना हुई। इस मामले की भनक जब मीडिया को लगी तो पुलिस पीड़ित महिला को खींचकर ले गई। पुलिस ने इस बारे में बताया कि महिला को जब मेडिकल के लिए ले जाने के बात की गई तो उसने मना कर दिया। रशियन भाषा होने के कारण महिला से पूछताछ में भी परेशानी आ रही है। इसके बाद किसी भाषा जानकार से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

English summary
A young Russian woman has alleged that she was sexually assaulted by five unidentified men in north Delhi, police said today.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers: 108 / 4, 17 Overs
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs