Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

अखिलेश-प्रणब संग सज़ायाफता विधायकों ने किया लंच

Posted by:
Published: Wednesday, July 4, 2012, 14:31 [IST]

 Jailed Mlas At Up Cm Lunch For Pranab

लखनऊ। राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार प्रणव मुखर्जी के आने के बाद से सपा सरकार एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। मंगलवार को हुए लंच में विधायक मुख्‍तार अंसारी और विजय मिश्रा भी नजर आए। जब मुख्‍तार और मिश्रा मुख्‍यमंत्री आवास पर आये तो लाख कोशीशो के बाद भी वह मीडिया की नजर से नहीं बच पाये।

पूर्व वित्‍त मंत्री और राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार प्रणव मुखर्जी चुनाव को लेकर मंगलवार को सपा और बसपा का समर्थन जुटाने के लिए लखनऊ आए थे। यूपी के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर लंच कार्यक्रम के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

लंच पर पहुंचे लोगों में जेल की सजा काट रहे दो विधायक भी देखे गये। लंच पर पहुंचे विधायक मुख्‍तार अंसारी और विजय मिश्रा को सिर्फ जेल से विधानसभा जाने की छूट मिली हुई है। मुखर्जी ने इस दौरान मुलायम सिंह और पार्टी के अन्‍य कई नेताओं से मुलाकात की।

मुख्तार अंसारी इन दिनों आगरा तथा विजय मिश्रा इलाहाबाद जेल में बंद चल रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सुखदेश राजभर ने इस मामले पर कहा है क‍ि जेल में बंद किसी भी विधायक को केवल विधानसभा में ही भाग लेने की अनुमति मिलती है। वह निजी तौर पर कही नहीं जा सकते है। अखिलेश यादव द्वारा प्रणव के सम्‍मान में भोज का आयोजन किया गया था।

English summary
Two tainted Uttar Pradesh MLAs were among the guests invited for Pranab Mukherjee's lunch hosted by CM Akhilesh Yadav in the state capital on Tuesday.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 337 / 7, 94 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on