
दिल्ली (ब्यूरो)। महंगाई की आग में झुलस रहे लोगों और रीयल सेक्टर को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार ने 25 लाख रुपये की लागत वाले घर पर लिए गए 15 लाख रुपये के कर्ज पर ब्याज दर में एक फीसदी छूट जारी रखने का फैसला लिया है। यानी अब सरकार अगले वित्त बजट तक छोटे और मछोले ऋणदाताओं को लाभ देती रहेगी।
आपको बता दें कि वर्ष 2012-13 के लिए बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने 25 लाख रुपये तक के होम लोने में 15 लाख रुपये के ब्याज पर एक प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव किया था। मसलन यदि आप घर खरीदने के लिए बैंक से 15 लाख रुपये तक का होम लोन लेते हैं और बैंक का होम लोन रेट 11 फीसदी है तो आपसे 10 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाएगा जबकि शेष एक फीसदी ब्याज सरकार बैंक को देगी।
यानी आपकी ईएमआई में भी सरकार भागीदार बनेगी। सूत्रों ने बताया कि हालांकि यह छूट अगले वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी क्योंकि सरकार 2014 के चुनावों को देखते हुए इसे अगले साल भी जारी रखेगी। इसलिए यदि आप बैंक से ऋण लेकर घर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए दो साल सबसे मुफीद साबित होंगे।


















