
मुंबई। आदर्श घोटाले में 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की गयी है। चार्जशीट में अशोक चव्हाण का नाम भी बताया जा रहा है। आदर्श घोटाले पर यह पहला आरोप पत्र है। सीबीआई के वकील ने बताया कि एजेंसी आदर्श घोटाले में आज आरोप पत्र दायर करेगी। महाराष्ट्र सरकार इस मामले से सीबीआई को हटाने की भी जुगत में है।
मुंबई हाईकोर्ट ने रक्षा मंत्रालय से सीबीआई जांच करे या ना करें दो हफ्ते का समय दिया है। सीबीआई द्वारा दायर किये गये आरोप पत्र में मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल है। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि आदर्श सोसाइटी घोटाले में सीबीआई के अधिकार क्षेत्र में जांच नहीं है।
राज्य सरकार की ओर से मुंबई हाईकोर्ट को बताया गया था कि आदर्श सोसाइटी की जांच से सीबीआई को बाहर करना चाहिए। सरकार ने मुंबई हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि हमने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की थी। यह मामला राज्य से संबंधित है, इसलिए इसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा करानी चाहिए।


















