Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सिर्फ दो मिनट में अपने आप ही ठंडी होगी बीयर

Posted by:
Published: Sunday, July 1, 2012, 17:40 [IST]

 Very Soon Self Chilling Beer Can That Need No Fridge

बीयर एक ऐसा शब्द जिसका सिर्फ नाम सुनते ही पीने वालों के मुह में पानी भर आता है और यही बीयर अगर उनके सामने आ जाये तो उनकी बांछें खिल उठती हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ अगर बीयर पीने का शौक रखने वालों को गर्मी के मौसम में अगर ठंडी बीयर नहीं मिले तो उनका परा चढ़ जाता है साथ ही अगर उन्हें उनकी बीयर ठंडी न मिले तो गुस्सा आना तो लाजमी है।

लेकिन अब जल्द ही बीयर के शौकीनों की ये परेशानी दूर होने वाली है। अब ऐसे शौक़ीन मिजाज लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
आपको बताते चलें कि जल्द ही बाजार में एक ऐसा कैन आने वाला है जो अपने अंदर की बीयर को सिर्फ दो मिनट में बर्फ की तरह चिल्ड कर देगा। बनाने वालों ने इसे चिलकैन का नाम दिया गया है।

कैन निर्माताओं का दावा है कि यह इस वर्ष के अंत तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। इसकी पेंदी में एक कैप्सूल जुड़ा होता है और इससे दबावयुक्त कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है जो कैन को 15 डिग्री सेंटीग्रेड तक ठंडा कर सकती है।

कैन को बनाने में मदद करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ सर्रे के सेंटर फॉर एनवायरमेंटल स्ट्रेटजी में प्रोफेसर रोनाल्ड क्लिफ्ट ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके द्वारा निर्मित ये नई तकनीक पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं होगी। ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने क्लिफ्ट के हवाले से प्रकाशित अपनी खबर में लिखा है कि उनकी रणनीति वर्तमान में प्रचलित कैन की जगह नए कैन का विकास करने की है।

आपको बताते चलें कि क्लिफ्ट ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्रालय में बतौर सलाहकार काम कर चुके हैं । उन्हें ऐसी कैन बनाने को कहा गया था जिसका प्रयोग ठंडा करने वाले हानिकारक पदार्थो के बिना किया जा सके। गौरतलब है कैलिफोर्निया की जोसेफ कंपनी ने 500 मिलीलीटर के इस चिलकैन को बनाने में 20 वर्षका समय लिया । पहले जो कैन बनाए गए थे वे पर्यावरण के लिए हानिकारक थे क्योंकि उनमें एक रेफ्रीजरेंट (ठंडा करने वाले पदार्थ) का प्रयोग होता था जो ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में सहायक था।

English summary
Beerlovers who often fail to get a chilled bottle during the summers can now getchilled beer with world's first self-chilling beer can in just two minutes.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings: 52 / 0, 7 Overs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two