Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

केंद्र सरकार ने दिए आमिर के शो को 200 करोड़

Posted by:
Published: Friday, June 29, 2012, 18:22 [IST]

 Aamir Khan Tv Show Got 200 Crorefrom Central Government

अभी तक बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट 202 करोड़ का बिजनेस करके टॉप पर थी लेकिन अब आमिर के टीवी शो सत्यमेव जयते ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने पिछले एपिसोड में खाने की पोष्टिकता को लेकर सनसनीखेज खुलासे करने के बाद आमिर को केंद्र सरकार द्वारा कुपोषण के लिए शुरु किये जाने वाले एक सरकारी अभियान के लिए 202 करोड़ रुपये का बजट दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत करोड़ो रुपये के प्रचार का एक बड़ा हिस्सा आमिर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जाने वाली 50 से अधिक लघु फिल्में और स्पॉट होंगे। कुपोषण के खिलाफ यह सूचना, ज्ञान और संचार अभियान होगा और इसे मुख्य रुप से आमिर चलाएंगे। साथ ही इस अभियान को टीवी, रेडियो, अखबारों और मोबाइल फोन द्वारा आम इंसान तक पहुंचाया जाएगा।

बताया ये भी जा रहा है कि आमिर ने इस अभियान से जुड़ने के लिए कुछ भी रकम नहीं ली है। इससे पहले भी पर्यटन मंत्रालय के लिए अतिथि देवो भव: नाम का अभियान किया था और उसके लिए भी आमिर ने किसी भी तरह का कुछ चार्ज नहीं लिया था। आमिर के स्टार प्लस रिएलिटी शो सत्यमेव जयते के लिए आमिर की प्रोडक्शन हाउस को हर एपिसोड के लिए 4 करोड़ की रकम दी जा रही है।

फिल्हाल आमिर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा कुपोषण पर पहली लघु फिल्म का निर्माण शुरु हो चुका है। इस अभियान में आमिर के दोस्त और गीतकार प्रसून जोशी भी जुड़े हैं। महिला व बाल विकास मंत्रालय अगले तीन महीनों में इस अभियान को शुरु करना चाहती है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आमिर का साथ इस अभियान को और भी सफल बनाएगा।

English summary
Aamir Khan' production house has been given 200 crore from central government for campagion on malnutriti.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two