Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

86 घंटे बाद बोरबोल से निकाली गई मासूम माही, हालत नाजुक

Posted by:
Published: Sunday, June 24, 2012, 13:56 [IST]

 Mahi Pulled Out Of Borewell Taken To Hospital

गुड़गांव। अभी अभी ये खबर आ रही है कि अस्पतार में डॉक्टरों ने माही को मृत घोषित कर दिया है। माही के परिजनों के साथ ही साथ पूरे देश के लिए ये एक बेहद ही दुख की खबर है। 

अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

86 घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद सेना के जवानों ने मासूम माही को 80 फिट गहरे बोरबेल से बाहर निकाल लिया है। उसकी हालत कैसी है इस बात पर अभी सस्‍पेंस है क्‍योंकि सेना के जवानों ने जैसे ही माही को बाहर निकाला उसे फौरन कपड़े में लपेटकर अस्‍पताल ले जाया गया। इस पूरे मामने में ना ही सेना के आला अधिकारियों ने कुछ बताया है और ना ही डॉक्‍टरों की टीम ने कुछ कहा है।

सेना की जवानों ने माही को जैसे ही बाहर निकाला बिना समय को बर्बाद किये गुड़गांव के ईएसआई अस्‍पताल ले कर गये जहां सीएमओ की देखरेख में उसकी जांच की जा रही है। माही के मां बाप भी अस्‍पताल पहुंच गये है। अभी माही के हालत की सूचना अस्‍पताल के तरफ से नहीं दी गई ह‍ै।


मालूम हो कि बुधवार को माही अपना चौथा जन्‍मदिन मनने के बाद बच्‍चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक रात के करीब 11 बजे वो बोरवेल में गिर गई। घर वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे के अंदर बचाव दल मौके पर पहुंचा और काम शुरू किया। इस दौरान बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा डाला गया, जिसमें माही का हाथ दिखा था, लेकिन कोई हलचल नहीं दिखी थी।

English summary
The anxious wait for Mahi, the 4-year-old girl who fell into a 80-foot-deep borewell in Manesar of Haryana on Wednesday, ended on Saturday afternoon as the rescue teams took her out of the pit.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets