
दिल्ली। मुंबई के मंत्रालय में लगी आग की राख अभी शांत भी नहीं हुई थी कि दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के दफ्तर में भयंकर आग लग गई। सूत्रों की मानें तो आग की लपटे दफ्तर से बाहर निकल रही है। चुकी आज रविवार था इसलिये दफ्तर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था मगर जरुरी दस्तावेजों के नष्ट होने की सूचना सामने आ रही है।
खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है मगर ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगा है।


















