Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मुंबई रेव पार्टी: कई सेलेब्रिटीज़ ने ले रखी थी ड्रग्‍स

Posted by:
Published: Saturday, June 23, 2012, 11:59 [IST]

 Rave Party 44 People Test Positive Drugs

मुंबई। पिछले महिने आईपीएल के दौरान मुम्बई में एक रेव पार्टी पर छापे के दौरान 92 लोगों को हिरासत में लिया गया था। उनमे से 46 युवकों के जांच की रिपोर्ट आ गयी है, जिसमे 44 लोग मादक पदार्थ की जांच में पोजिटिव पाए गये है। ड्रग्‍स के मामले में कई अभिनेता और फिल्‍म जगत से जुडे लोग भी इस मामले में दोषी पाये गये है। दोषियों में अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री, अमित गौर, अंगद बेदी, अंशुमान झा, माडॅल पार्थ शर्मा, फिल्‍मकार राहुल दहिया, फैशन डिजाइनर रॉकी, और होटल मालिक विजय घोड़ा शामिल पाये गये है।

जिन लोगों की रिपोर्ट में पाजिटिव आया है उनको पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। वे नारकोटिक्‍स एक्‍ट के तहत दोषी पाये जाते है। एक पूर्व अभिनेत्री की रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी है। उसने भी किया था ड्रग्‍स का सेवन।

हैदराबाद में छापा- बर्थडे पार्टी बनी रेव पार्टी, दावत में जिस्‍म, ड्रग्‍स

चौकाने वाला तो यह है क‍ि जिन लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गये है, उनमें फिल्‍म अभिनेता और अभिनेत्री का नाम भी सामने आया है। उनकी रिपोर्ट में भी पाजिटिव आया है। यह रिपोर्ट शाबित करती है क‍ि इस पार्टी में नशीले पदार्थो और दवाओं का प्रयोग किया जा रहा था। उन सब में पूर्व अभिनेता और अभिनेत्री भी सेवन कर रहे थे।

अभी और भी कुछ लोगों के नाम आने है जिसमें आईपीएल खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पारनेल भी शामिल है। रेव पार्टी में पकड़े जाने के 2 दिन बाद राहुल ने प्रेस वार्ता कर दावा किया था कि पार्टी में उन्‍होंने नशीले पदार्थो का सेवन नहीं किया था। उन्‍होंने कहा था कि अगर रिपोर्ट पाजिटिव आयी तो वे क्रिकेट से सन्‍यास ले लेंगे। ऐसी उम्‍मीद है कि अस्‍पताल अपनी रिपोर्ट एक दो दिन में जारी कर देंगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्‍द ही शुरू हो जाएगी। पकड़े गये लोगों में हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल है। जिन लोगों की रिपोर्ट आयी है उनमें, 27 ने चरस का नशा लिया था, 1 ने नशे की गोलियां और 16 ने गोलियों के साथ चरस का सेवन किया था।

English summary
At least 44 people who have tested positive for drugs at the Juhu rave party that was raided by the Mumbai police on May 20.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two