Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

वर्ष में 91 सिलेंडरों से खाना पकाती हैं मायावती

Posted by:
Published: Saturday, June 23, 2012, 10:38 [IST]

 Politicians Including Mayawati Consuming 90 Cylinders

लखनऊ। देश में आम आदमी के लिए भले ही 21 दिनों बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग का नियम हो लेकिन मायावती के लिए ऐसा कोई नियम नहीं। मायावती लगभग हर सप्ताह एक सिलेंडर लेती हैं। मायावती के नाम से इण्डेन गैस सिलेंडर के दो कनेक्षन हैं एक बहन मायावती के नाम से व दूसरा कुमारी मायावती के नाम से।

यह हकीकत उजागर की ट्रांसपैरेन्सी पोर्टल ने जिसका शुक्रवार को उदघाटन किया गया। पोर्टल के माध्यम से गैस एजेन्सियों के गोलमाल को उजागर करने का प्रयास किया गया है और उम्मीद जतायी जा रही है कि जनता को इससे काफी मदद मिलेगी।

यूपी में शुक्रवार को शुरू हुए ट्रांसपैरेन्सी पोर्टल को इण्डेन की वेबसाइट से जोड़ा गया जिसके बाद कम्पनी व उसके उपभोक्ताओं की सारी जानकारी पोर्टल पर देखी जा सकती है। पोर्टल में मायावती के नाम से चल रहे दो गैस संयोजनों का ब्यौरा दिया गया है। बहन मायावती व कुमारी मायावती दोनों कनेक्षनों के द्वारा बीते एक वर्ष में 91 सिलेंडर लिए गए।

एक कनेक्षन से 45 तो दूसरे पर 46 सिलेंडर बुक हुए। इन दोनों कनेक्षनों से ली जाने वाली गैस को मायावती प्रयोग करती हैं या फिर इसका लाभ उठा रहा है यह तो जांच का विषय है लेकिन आम आदमी के लिए कम्पनी ने जो नियम तैयार किए हैं वह मायावती के आगे छोटे पड़ जाते हैं।

इसी प्रकार पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह वर्ष में 58 सिलेंडर प्रयोग करते हैं जो अपने आप में ही सोचने वाली बात है कि आखिर सरकारी आवास में रहने वाले अधिकांष समय दिल्ली की सैर करने वाले राजनाथ सिंह किस प्रकार इन सिलेंडरों का प्रयोग करते हैं। मायावती के 91 सिलेंडरों को लेकर राज्य में एक नयी बहस शुरू हो गयी है आखिर बगैर पते वाले इन गैस कनेक्षनों के पीछे का राज क्या है।

इण्डेन का अधिकारी भी इस बारे में कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। उधर पोर्टल की लोकप्रियता पहले ही दिन से बढ़ती दिखायी दे रही है। पोर्टल के संचालकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों अन्य सरकारी विभागों को पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

English summary
Common people struggling to get one cylinder, but politicians like Mayawati are using 90 to 100 cylinders per year.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab: 66 / 2, 8.3 Overs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
New Zealand: 194 / 7, 63 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Match starts at 08:00 pm IST