Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बीएसएनएल: वीआईपी नंबर चाहिये तो लॉग ऑन करें

Posted by:
Published: Saturday, June 23, 2012, 11:03 [IST]

 Get Bsnl Vip Number Through Website

हिसार। 999, 777, 111 या फिर 007। यह कुछ ऐसे वीआईपी मोबाइल नंबर हैं जिनको पाने के लिए या तो मोबाइल आफिसों के चक्कर काटने पड़ते हैं या फिर बड़ी कीमत या किसी अच्छी सिफारिश की जरूरत होती है। स्टेटस सिंबल बन चुके इन नंबरों को आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के जिए भारत संचार निगम लिमिटेड ने ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है।

चूज यॉर मोबाईल नंबर स्कीम की हरियाणा परिमंडल में सफलता के बाद बीएसएनएल हरियाणा ने वीआईपी नंबर भी उपभोक्ताओं को ई-ऑक्शन द्वारा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बीएसएनएल हिसार के वरिष्ठ महाप्रबंधक एमएम अग्निहोत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 1000 वीआईपी नंबर ई-ऑक्शन के माध्यम से चुनने के लिए उपभोक्ताओं को वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए हैं।

उन्होंने बताया कि इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए इच्छुक उपभोक्ता को बीएसएनएल हरियाणा की वेबसाइट (www.haryana.bsnl.co.in) पर लॉगिन करके ई-ऑक्शन ऑप्शन को क्लिक कर अपने आप को पंजीकृत करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता वेबसाईट या एमएमएस दोनों के माध्यम से ई-ऑक्शन में भाग ले सकता है।

उन्होंने बताया कि ई-आक्शन में भाग लेने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है। ई-आक्शन 19 जून सुबह 10 बजे से 10 जून शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी मोबाईल सेवा प्रदाता के उपभोक्ता इस ई-आक्शन में भाग लेकर अपना मनपसंद नंबर चुन सकते हैं। ई-आक्शन में बोली खत्म होने के बाद सबसे ऊंची बोली देने वाला व्यक्ति स्थानीय उपभोक्ता सेवा केन्द्र में निर्धारित राशि जमा करवा कर वह नंबर ले सकेगा।

English summary
Haryana BSNL has started giving offer to provide VIP numbers to its customers through the website.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on