Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सीएम अखिलेश की अदा पर फिदा हुईं जीनत अमान

Posted by:
Published: Wednesday, June 20, 2012, 10:26 [IST]

Uttar Pradesh Zeenat Aman Impressed With Akhilesh Yadav

लखनऊ। गुजरे जमाने की हिन्दी फिल्मों की दिलकश अदाकारा प्रदेश के युवा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर फिदा हो गयीं। वह यहां आयी तो थी पीस पार्टी के महापौर प्रत्याशी का प्रचार करने लेकिन सपा नेता की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनकी जमकर तारीफ की।

दिवंगत राजकपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुन्दरम' और देवानंद की 'हरे रामा हरे कृष्णा' में अपने अभिनय से हिन्दी फिल्मों के दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली जीनत अमान पीस पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी रईस का प्रचार करने राजधानी लखनऊ आयीं थी। इस दौरान उन्होंने मु यमंत्री अखिलेश यादव की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के बारे में सुनती हूं तो अच्छा लगता है कि एक युवा देश के सबसे बड़े राज्य का शासन चला रहा है।

उन्होंने कहा कि इस युवा मुख्‍यमंत्री से प्रदेश को ही नहीं देश को भी काफी उम्‍मीदें हैं और यह भरोसा है कि मु यमंत्री लोगों की की उ मीदों पर खरा उतरेंगे। जीनत अमान ने कहा कि यहां आने पर पता चला कि युवा मु यमंत्री ने लोगों का दिल जीता है, उन्हें उ मीद है कि वह लोगों के दिलों पर ऐसे ही राज करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नवाबों का शहर अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के साथ प्यार और मोहब्बत का भी शहर है। यहां की जुबान किसी को भी अपना कायल बना लेती है।

जीनत अमान ने कहा कि यहां इतनी तहजीब, इतना खुलूस, अपनापन, इत्मीनान, तसल्ली और सुकून है कि जैसे भागदौड़, थकान, उलझन और तनाव के बाद अपने घर अपनों के बीच आ जाने का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी दो बार लखनऊ आयी हैं। यहां के लोगों ने जिस खुलूस के साथ उन्हें अपनाया वह उसे भूल नहीं पाती हैं और इसीलिए बार-बार यहां आने का दिल करता है।

English summary
Film Actress Zeenat Aman is very much impressed with chief minister Akhilesh Yadav. she praised him a lot during Lucknow visit.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Sunrisers: 83 / 4, 15.5 Overs
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on