
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं में कोई कमीं नहीं हो रही है। मंगलवार को एक युवक ने अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए अपने पड़ोस में रहने वाली मासूम बच्ची को अपना निशाना बनाया।
बाराबंकी जिले में देवा क्षेत्र के मामापुर गांव में रहने वाले भानू प्रकाश ने अपने पडोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची की पहचान छिपाने के लिए पड़ोसी ने उसका चेहरा ईंटों से कुचल दिया।
एसएसपी बाराबंकी डीके राय ने बताया कि मामापुर गांव निवासी एक किसान की सात साल की बेटी सोमवार की देर रात अचानक गायब हो गयी। कुछ देर के बाद जब घरवालों की आंख खुली तो बच्ची को घर में न पाकर सभी परेशान हो गए। घरवालों ने उसको इधर-उधर काफी तलाशा पर कोई पता नहीं चल सका। सुबह बच्ची की बड़ी बहन को छोटी बहन का खून से लथपथ शव खण्हर में पड़ा दिखायी दिया। उसने इस बात की खबर परिवार वालों को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर देवा कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गयी। बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके गुप्त अंग से भी खून निकल रहा था। शव देखते ही इस बात का पता चल गया कि बच्ची की दुराचार के बाद हत्या की गयी है। उसका चेहरा भी ईंट से भी कूचल गया था। पुलिस ने छानबीन के लिए मौके पर डाग स्क्वायड को बुलाया। डाग स्क्वायड ने छानबीन की और गांव के ही रहने वाले किसान भानूप्रकाश पर हमला कर दिया।
पुलिस ने भानूप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्ची के साथ दुराचार के बाद हत्या करने की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी भानूप्रकाश को गिर तार कर लिया है। उसने बताया कि सोमवार की देर रात वह सोते वक्त बच्ची को उठा ले गया था। इसके बाद खण्हर में उसके बच्ची के साथ दुराचार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।


















