Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सायना नेहवाल का फोकस सिर्फ लंदन ओलंपिक

Posted by:
Published: Tuesday, June 19, 2012, 14:47 [IST]

 Saina Nehwal Only Focus On London Olympics

हैदराबाद। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्‍त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का फोकस इस समय सिर्फ ओलंपिक है। वो अपने खेल व अपनी फिटनेस को ओलंपिक के नजरिये से ही देख रही हैं।

लगातार दो खिताब जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी सायना अगले महीने होने वाले ओलंपिक खेलों में चीन की मजबूत खिलाड़ियों को चुनौती देने की तेयारी में हैं। इसके लिए वो खुद को मानसिक व शारीरिक तौर पर तैयार कर रही हैं।

सायना ने हाल ही में बैंकाक में थाईलैंड ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट और इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतकर ओलंपिक में अपनी दावेदारी की दस्‍तक दे दी है। सायना ने अपनी फिटनेस के बारे में कहा कि जीत इससे बेहतर समय में नहीं आ सकती थी और उनसे लंदन खेलों में पदक जीतने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है।

आंध्र प्रदेश खेल मंत्रालय द्वारा यहां पुलेला गोपीचंद अकादमी में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सायना ने कहा, "मुझे ओलंपिक से पहले कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और इन दो जीत से मेरा मनोबल बढ़ा है। मैं काफी खुश हूं। ओलंपिक के लिए हमारा विशेष कार्यक्रम होगा। यह मेरे लिए कड़े चार से पांच हफ्ते होंगे। इसलिए ओलंपिक से पहले शरीरिक रूप से फिट और चोट मुक्त होना अहम है क्योंकि वहां कोर्ट धीमे होंगें।"

सायना ने इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की शियान वैंग को और फाइनल में चीन की ही तीसरी वरीय खिलाड़ी शुएरुई ली को हराया था। इस पर सायना ने कहा, "मुझे खुशी है कि इन टूर्नामेंटों में मैंने चीन की खिलाड़ियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। चीन के खिलाफ काफी मजबूत होते हैं और वे प्रत्येक अंक के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं। उन्हें हराना आसान नहीं है लेकिन ओलंपिक में पदक असंभव भी नहीं है।"

English summary
After winning two consecutive titles, star badminton player Saina Nehwal is only focusing on London Olympics now.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs