Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नीतीश के सेक्यूलर छवि वाले पीएम के बयान पर भाजपा गरम

Posted by:
Published: Tuesday, June 19, 2012, 16:15 [IST]

 Bihar To Agitate To Seek Special Category Status

पटना। लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर प्रधानमंत्री पद के लिए राजग के धर्मनिरपेक्ष (सेकुलर) उम्मीदवार के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मीडिया में आये बयान से बिहार राजग सहित राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गयी है। बिहार में राजग की प्रमुख घटक भाजपा के कोटे से मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार का नाम लिये बिना इस प्रकार का बयान देने वाले नेताओं को छद्म धर्मनिरपेक्षवादी करार दिया और आरोप लगाया कि वह अपनी सुविधा के मुताबिक वे धर्मनिरपेक्षता की टोपी पहने हुए हैं। पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री ने नीतीश कुमार का नाम लिये बिना कहा, इस प्रकार के नेता अपनी सुविधा के अनुसार छद्म सेकुलरवाद की टोपी पहने हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि एक अंग्रेजी अखबार को दिये साक्षात्कार में नीतीश कुमार ने कहा है कि राजग द्वारा 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार तय करने का सही समय आ गया है। राजग का उम्मीदवार धर्मनिरपेक्ष छवि का और विकासशील राज्यों में से एक होना चाहिए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा में कौन सेकुलर है। इसका खुलासा नीतीश कुमार को करना चाहिए। लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को आड़े हाथ लेते हुए गिरिराज ने कहा कि पासवान छद्म धर्मनिरपेक्ष के उदाहरण है।

अटल बिहारी वाजपेयी नीत राजग की सरकार में शामिल होकर मलाई खाने में उन्हें सेकुलरवाद याद नहीं है। इसी प्रकार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्रा से 1990 में सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा था। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस विषय को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा, प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार पर फैसला करने का सही समय नहीं आया है। नीतीश कुमार के बयान से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधे जाने के संबंध में प्रश्न के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, नीतीश कुमार ने अपने साक्षात्कार में किसी का नाम नहीं लिया है। इसलिए मैं इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगा।

सुशील कुमार मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने का अभी उपयुक्त समय नहीं आया है। जब भी प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तय होगा भाजपा अन्य सहयोगी दलों के साथ चर्चा कर उम्मीदवार तय करेगी। सभी दलों की भावनाओं का ख्याल किया जाएगा। उन्होंने कहा, राजग का उम्मीदवार अटल बिहारी वाजपेयी की तरह उदारवादी छवि का और समाज के सभी वर्ग को स्वीकार्य होना चाहिए।

किसी भी उम्मीदवार का फैसला राजग में मिलकर तय किया जाएगा। लोकसभा चुनावों को लेकर अभी 2 वर्ष बाकी है। वर्तमान में राष्ट्रपति चुनाव का दौर चल रहा है। मोदी ने कहा, इस विषय को लेकर बिहार में राजग का गठबंधन किसी प्रकार से खतरे में नहीं है। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, देश में जितने भी गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे हैं। वह कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से अच्छे रहे हैं। नरेंद्र मोदी हो, नीतीश कुमार हो, शिवराज सिंह चौहान हो, ममता बनर्जी या लालू प्रसाद सभी कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से अच्छे रहे हैं।

English summary
Bihar and its people will continue to fight for its fair and justified demand for special category status to tide over economic backwardness, Chief Minister Nitish Kumar said today. "The special category status is the right of Bihar and the state and its people will continue to agitate to press for a fair and justified demand," he told reporters.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Match starts at 08:00 pm IST