Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

फेसबुक पर ममता ने कहा, कलाम लाखों लोगों की पसंद

Posted by:
Published: Saturday, June 16, 2012, 12:06 [IST]

 Mamata Launches Facebook Page President Kalam

दिल्‍ली। एपीजे अब्दुल कलाम के लिए आनलाइन अभियान शुरू करते तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आज कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए उनकी पसंद लाखों भारतीयों की पसंद हैं। ममता ने सोशल नेवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा, मैंने उन लाखों लोगों को आवाज दी है, जो चाहते हैं कि राष्ट्रपति कैसा हो। अपने रूख में नरमी लाने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा, मेरी पार्टी छोटी पार्टी है। हमारी पार्टी बड़ी नहीं है और न ही उसके पास दूसरों के समान संसाधन हैं। हम सचाई और विश्वास के सहारे चलते हैं। मैं अपने पूरे जीवन में सिद्धांतों पर कायम रही।

मैंने जो रूख अपनाया है, उस पर कायम हूं। लोकतंत्र में लोगों के सर्वोच्च होने का उल्लेख करते हुए ममता ने लोगों से कलाम का समर्थन करने के लिए सार्वजनिक ज्ञापन तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, आपकी आवाज सुनी जानी चाहिए। मैं लोगों की इच्छा का सम्मान करूंगी। मिसाइल मैन को भारत का विशिष्ट पुत्र बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाम हमेशा से क्षुद्र राजनीति से उपर रहे। उन्होंने कहा, वह सचाई के पक्षधर, ज्ञान के सागर और निष्पक्ष से काम करने वाले व्यक्ति हैं जो क्षुद्र राजनीति से उपर हैं।

वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे हमारे देश का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहता है। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह के साथ हाथ मिलाकर कलाम के नाम का प्रस्ताव किया था। हालांकि बाद में सपा प्रमुख ने प्रणव मुखर्जी का समर्थन कर दिया। कांग्रेस नीत संप्रग की ओर से प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने से अलग थलग पड़ने के बावजूद ममता ने कल रात कलाम की उम्मीदवारी के नाम पर अडिग रहते हुए कहा कि खेल अभी शुरू हुआ है। उन्होंने कहा था, हम कलाम की उम्मीदवारी पर अडिग हैं। वह उपयुक्त प्रत्याशी हैं।

English summary
Taking up the campaign for APJ Abdul Kalam online, Trinamool Congress chief Mamata Banerjee today said her choice of the presidential candidate was the choice of millions of Indians.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 337 / 7, 94 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on