Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

चार साल की बेटी से राजनायिक करता था बलात्‍कार!

Posted by:
Published: Saturday, June 16, 2012, 16:55 [IST]

 Diplomat Held On Charge Raping His Child

बेंगलुरु। एक फ्रांसीसी राजनायिक की पत्नी ने उन पर अपनी ही चार साल की बेटी से रेप का आरोप लगाया है। उनसे गुरुवार और शुक्रवार को इस बारे में पूछताछ भी की जा चुकी है। इस मामले में पुलिस बॉवरिंग हॉस्पिटल से मेडिकल रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पुलिस 39 वर्षीय पास्कल मजूरियर के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।

हालांकि, इस मामले में पेच यह है कि पास्कल को राजनयिक संरक्षण हासिल है। इसके तहत विदेशी राजनायिकों पर उस देश में किसी भी अपराध के लिए मुकदमा नहीं चल सकता,जहां उनकी पोस्टिंग है। उन्हें गिरफ्तार भी नहीं किया जा सकता। संबंधित देश की सरकार आरोपी राजनायिक को निष्कासित कर उसे उसके मूल देश वापस जरूर भेज सकती है।

वाणिज्य दूतावास के अधिकारी पास्कल मजूरियर की 37 वर्षीय पत्नी सुजा जोन्स ने बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में अपने दूसरे नंबर की बेटी से रेप की की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा-376 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

सुजा की शिकायत के मुताबिक उनकी बच्ची दो साल की उम्र से पिता की हरकतों के बारे में संकेत दे रही थी। शुरू में उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन बाद में उसने मल-मूत्र त्याग करते हुए तकलीफ होने की शिकायत की। इसके बाद सुजा ने शहर के बैपटिस्ट हॉस्पिटल में बच्ची का परीक्षण करवाया। रिपोर्ट में बच्ची से प्राकृतिक-अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

English summary
A French diplomat, was held by the police here on Thursday evening on charges of raping his four year old daughter.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD