Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

दिल्ली में 60 लाख लोगों तक नहीं पहुंच रहा पानी, मचा हाहाकार

Posted by:
Published: Saturday, June 16, 2012, 11:41 [IST]

 Water Crisis Sheila Blames Hooda

दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बीच इस समय पानी को लेकर रार मची है। हर तरफ हाहाकार है। शुक्रवार को तो मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर के सामने प्रदर्शनकारियों ने लाठियां तक चटकाई साथ ही उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया पर शीला ने इन सबके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया है।

उनका कहना है कि हरियाणा ही दिल्ली का पानी रोक रहा है जिससे दिल्ली को पानी की किल्लतों से जूझना पड़ा रहा है। वहीं हुड्डा ने शीला पर हमला बोलते हुए कहा है कि उसने दिल्ली के पानी को नहीं रोका है। हालांकि मामला केंद्र के पास पहुंच गया है अब देखना है कि केंद्र दोनों कांग्रेसी सरकार में कैसे सुलह कराता है।

पानी के मुद्दे पर दिल्ली और हरियाणा के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हालत यहां तक खराब हो चुके हैं कि एक सप्ताह पहले एक साथ बैठकर बातचीत करने वाली दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच फोन पर बातचीत भी बंद हो गई है। दीक्षित ने कहा है कि जब भी पानी को लेकर हुड्डा से बात करने की कोशिश करती हूं वह फोन नहीं उठाते। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें शीला का कोई फोन नहीं आया।

दीक्षित ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि पानी के मुद्दे पर मैंने प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े नेताओं से बात कर ली पर हुड्डा से मेरी बात नहीं हो पाई। बात तो तब हो, जब वे मेरा फोन उठाएं। वे मेरा फोन ही नहीं उठा रहे। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा ने उसके पानी में एक साथ 30 एमजीडी की कटौती कर दी है। इस वजह से लगभग आधी राजधानी में शुक्रवार को पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर के 60 लाख लोग पानी की इस कटौती से प्रभावित हैं। शुक्रवार को भी हरियाणा ने रोके गए पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा के बीच असली लड़ाई 100 करोड़ रुपये की है।

यमुना के पानी में दिल्ली का हिस्से के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हरियाणा को यह सुनिश्चित करना होगा कि वजीराबाद पौंड का स्तर बरकरार रहे। उसके बाद हरियाणा ने कहना शुरू कर दिया कि उससे पहले दिल्ली यमुना से जरूरत से ज्यादा पानी ले चुका है। लिहाजा, उसे हरियाणा को बदले में 100 करोड़ रुपये देने होंगे। दिल्ली यह पैसा देने से इन्कार कर रही है।

समझा जा रहा है कि इसी मुद्दे पर दोनों राज्यों के बीच तल्खी बढ़ रही है। उधर, एक सूत्र ने बताया कि आज संभवतः प्रधानममंत्री मनमोहन सिंह इन दोनों मुख्यमंत्रियों से पानी को लेकर बात करे औऱ हरियाणा को संभवतः समझाने की कोशिश करेंगे कि वह दिल्ली के पानी को न रोके। इसके बाद ही कुछ हल निकलकर सामने आएगा औऱ सोमवार से कुछ इलाकों में पानी सामान्य हो पाए।

English summary
Delhi Chief minister Sheila Dikshit blames Harayana Chief Minister bhupendra singh hooda for the water shortage in Delhi.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two