Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

घर रास नहीं आय़ा तो जेल जाने के लिए कर दी हत्या

Posted by:
Published: Friday, June 15, 2012, 14:43 [IST]

 Man Kills Again To Get Back To Life In Jail

दिल्ली (ब्यूरो)। वह हत्या के आरोप में 15 साल से जेल में ही बंद था। सजा खत्म हुई तो वह एक फिर बाहर आया पर उसे बाहर की दुनिया रास नहीं आई तो उसने जेल जाने के लिए एक बार फिर हत्या कर दी। एक ऐसे ही सनसनी खेज वारदात का खुलासा दिल्ली में हुआ है। जिसे कोर्ट भी सुनकर सन्न रह गई। हालांकि उसने उसपर रहम दिखाते हुए केवल उम्र कैद की सजा सुनाई।

घटना सन 2009 की है। दिल्ली में एक व्यक्ति सतीश कुमार ने एक युवक की चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दी। उस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी सुनवाई कल स्थानीय अदालत में हुई। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनवाई। यह अपने आप में एक अलग मामला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली निवासी सतीश कुमार को मार्च 2009 में तिहाड़ से रिहा किया गया। उसपर हत्या का आरोप था औऱ वह 15 साल जेल की सजा काटकर लौटा था। पर जब वह घर पहुंचा तो उसके किसी रिश्तेदार और नातेदार ने उसे भाव नहीं दिया जिससे वह दर दर भटकता रहा। इससे वह तंग आ गया और उसने अक्टूबर 2009 में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद वह खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचा औऱ थानेदार से कहा कि मैंने हत्या कर दी है और मुझे जेल भेज दो। हालांकि थानेदार को बात उस समय समझ में नहीं आई पर जब कोर्ट के सामने जब उसकी पेशी हुई तो जज ने जब पूछा कि तुमने यह हत्या क्यों कि तब उसने बताया कि जब वह जेल से घर लौटकर गया तो सोचा था कि वह सामान्य जिंदगी जिएगा पर जब घर पहुंचा तो घर के किसी ने भी मुझे देखकर खुशी नहीं जताई। सभी मुझे टोन कस करके मुझे परेशान करने लगे। बाहर के लोग तो मुझे परेशान करते ही थे घर के लोग और रिश्तेदारों भी मुझे तंग करते थे जिससे मैं परेशान था। तब मुझे लगा कि घर से तो जेल ही बेहतर है। मैं इसी झक में यह हत्या कर दी। कोर्ट ने इस पूरे मामले को देखने के बाद साठ वर्ष के सतीश को पुनः जेल भेज दिया और वह भी आजीवन कारावास के तहत। यानी सतीश जीवन भर अब जेल में ही रहेगा।

English summary
Fifteen years in jail left 60-year-old Satish Kumar so unprepared for the life outside that he hatched a plan to go back behind the bars - by committing another murder.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL