
शिकागो। धुम्रपान जितना पीने वालों के लिए हानिकारक है उनता ही उनके लिए भी जो ऐसे व्यक्तियों के आस पास रहते हैं। कभी न कभी व्यक्ति के दिल में इच्छा जरूर आती है की क्यों न अब इसे छोड़ दिया जाये इसका त्याग कर दिया जाये। यूं तो धुम्रपान किस्सी भी उम्र में छोड़ा जा सकता है लेकिन अगर व्यक्ति इसे बुढापे में छोड़े तब भी कोई नुक्सान नहीं है।
अमेरिका के शिकागो में किये गए एक नये अध्ययन में ये पाया गया गया है कि यदि 60 या 70 वर्ष की आयु में भी व्यक्ति धुम्रपान से तौबा कर ले तो उसकी जान बच सकती है और पहले किये गए धुम्रपान से उसे कोई खतरा नहीं है। सीधे शब्दों में कहें तो बहुत देर से भी धूम्रपान छोड़ना फायदेमंद है।
इस अध्ययन में दावा किया गया है कि 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के धूम्रपान छोड़ने और मृत्यु दर घटने में सीधा सम्बन्ध है। यह अध्ययन वास्तव में 17 अध्ययनों का विश्लेषण है जिसमें पाया गया कि 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के धूम्रपान छोड़ने के बाद मृत्युदर में 28 प्रतिशत तक की कमी आयी।
सभी आयु वर्ग और 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में भी इसका फायदा देखने को मिला। अध्ययन के अनुसार, धूम्रपान के कारण हृदय सम्बन्धी रोग और कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारियां हो जाती हैं ।
हीडलबर्ग के जर्मन कैंसर रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिये इन्टर्नल मेडिसिन के अभिलेखागार से सात अलग-अलग देशों के 17 पूर्व अध्ययनों का सहारा लिया आपको बताते चलें की ये सभी अध्ययन 1987 से 2011 के बीच हुये थे।





















