Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पहले ब्‍लू फिल्‍म फिर ब्‍लैकमेलिंग और उसके बाद जिस्‍मफरोशी

Posted by:
Updated: Monday, May 13, 2013, 23:40 [IST]

जम्‍मू। गोलियों की दनदनाहट और बमों के धमाकों से सुर्खियों में रहने वाले जम्‍मू-कश्‍मीर में पहली बार एक अलग सा धमाका हुआ है। जम्‍मू कश्‍मीर इस बार सेक्‍स स्‍कैंडल को लेकर चर्चा में है। यहां जिस्‍मफरोशी के ऐसे मकड़जाल का खुलासा हुआ है जिसके दलदल में कई मासूम लड़कियां फंस जाती हैं। ये जाल सिर्फ मासूम लड़कियों के लिये बुना गया था जिसमें पहले तो लड़कियों को फंसाया गया फिर उनकी अश्लील फिल्में बनाई गईं और उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में ढकेल दिया गया।

इस मकड़जाल को इसकदर बुना गया था कि एक बार जो इसमें फंसा वो काम से भी गया और नाम से भी क्‍योंकि इस जाल की शुरुआत शुरु तो होती थी खुले आसमान से मगर इसका अंत होता था बंद कमरे में। जिस्‍मफरोशी के इस जाल में 14 से लेकर 19 साल तक की लड़कियों को फंसाया जाता था फिर उन्‍हें सफेदपोशों के पास परोस दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए लोगों में रैकेट की सरगना भी शामिल है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब जिस्‍फरोशी के लिये भेजी जा रही लड़की चलती गाड़ी से कूद गई और पुलिस के पास जा पहुंची। शबाना (लड़की का बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि इस गिरोह की सरगना का नाम पिंकी है। लड़की ने जो बताया उससे सरकार से लकर कश्‍मीर की पूरी वादी हिल गई। शबाना ने जो खुलासा किया उसे जानने के बाद क्‍या पुलिस, क्‍या वकील, क्‍या नेता और क्‍या करोबारी सब इस ह‍माम में नंगा ही नजर आयेंगे।

1 हजार में पूरी रात के लिये बुक होती थी लड़कियां

शबाना ने पुलिस को बताया कि रैकेट की सरगना पिंकी लड़कियों का सौदा महज 500 रुपये में करती थी। उसने बताया कि अगर किसी को लड़की पूरी रात के लिये चाहिए होता था तो उससे 1 हजार रुपये लिये जाते थे। उसके बाद शबाना ने पुलिस को बताया कि उन पैसों में से लड़कियों को महज 400 रुपये ही मिलता था। शबाना ने अपने इकबालिया बयान में बताया कि पिंकी लड़कियों को सफेदपोशों के घर भेजा करती थी।

आतंकियों को भी सप्‍लाई की जाती थी लड़कियां

शबाना ने पुलिस को बताया कि पिंकी उन आतंकियों को भी लड़कियां सप्‍लाई करती थी जो आत्‍मसमर्पण कर चुके हैं। मालूम हो कि जम्‍मू कश्‍मीर के उधमपुर में ऐसे आतंकियों का एक ग्रुप है। इस बात ने पुलिस के होश उड़ा दिये गये। अब चुकी मामला बेहद संवेदनशील और हाईफाई है इसलिये पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

नाबालिग लड़कियों पर होती थी काली नजर

शबाना ने पुलिस को बताया कि इस गिरोह के लोगों की नाबालिग लड़कियों पर काली नजर होती थी। उसने पुलिस को बताया ये लोग लड़कियों को नौकरी देने के नाम पर होटल में बुलाते थे और फिर उनकी ब्‍लू फिल्‍म बना ली जाती थी। उसके बाद लड़कियों को ब्‍लैकमेल करने की धमकी देकर उनसे देह व्‍यापार करवाया जाता था। शबाना ने पुलिस को बताया कि पिंकी उन्‍हें मजबूर करती थी कि वह अपने सहेलियों को भी लेकर इस धंधे में आएं। फिलहाल इस देश के सबसे सनसनीखेज सेक्‍स स्‍कैंडल की जांच की जा रही है। मालूम हो कि इनका नेटवर्क जम्‍मू कश्‍मीर के 20 स्‍कूलों तक फैला था।

दुनिया के बड़े सेक्‍स स्‍कैंडल

स्‍वामी भीमानंद का रैकेट

दिल्‍ली में खुद को इच्‍छाधारी बाबा बताने वाले स्‍वामी भीमानंद के सेक्‍स रैकेट का खुलासा मार्च 2010 में हुआ, जब दिल्‍ली पुलिस ने उनके ठिकानों पर रेड मारी। बताया जाता है कि स्‍वामी भीमानंद ने रैकेट के जरिये 25 हजार करोड़ रुपए की कमाई की। यह सारी कमाई मासूम बच्चियों, लड़कियों व महिलाओं के जिस्‍म को बेच कर की गई। स्‍वामी भीमानंद आध्‍यात्‍म की आड़ में यह रैकेट चलाता था। इस रैकेट में ठीक उसी तरह अकाउंट की शीट बनती थी, जैसे किसी बिजनेस के लिये बनती है। कंडोम तक का हिसाब ये महाशय रखते थे। बताया जाता है कि यह रैकेट दिल्‍ली व यूपी के कई जिलों में 10 साल तक चला। Read more.

8 महिलाओं के साथ हमबिस्‍तर होते थे प्रधानमंत्री

जी हां हम बात कर रहे हैं इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्‍कोनी की, जो अपने घर पर आठ-आठ लड़कियों के साथ हमबिस्‍तर होते थे। इस बात का जब खुलासा तब हुआ जब इटली पुलिस ने एक सैक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। तभी एक टेप बरामद हुआ, जिसमें बर्लुस्‍कूनी का काला चिठ्ठा सामने आया। बताया जाता है कि बर्लुस्‍कोनी ब्राजील से मॉडल मंगवाते थे। यह मामला 2011 में सामने आया था।

जेएनयू का रैकेट

फरवरी 2011 में जेएनयू के एक रैकेट का खुलासा हुआ, जिसमें हॉस्‍टल में ब्‍लू फिल्‍म बनायी जाती थी। ये वो छात्र थे जो कोरियन भाषा का कोर्स कर रहे थे। इस मामले में दो छात्रों को निलंबित भी किया गया। कार्रवाई हुई, लेकिन विश्‍वविद्यालय के अंदर तक रिपोर्ट सीमित रह गई।

वेटलिफ्टिंग में स्‍कैंडल

जुलाई 2010 में यह मामला प्रकाश में आया, जब एक खिलाड़ी ने वेटलिफ्टिंग के कोच पर यौन शोषण के आरोप लगाये। प्रशासन ने इसे भी गंभीरता से लेते हुए वेटलिफ्टिंग के कोच रमेश मल्‍होत्रा को निलंबित कर दिया और जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह आरोप ओलिंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने लगाए थे। यह रैकेट बेंगलुरू सेंटर में 10 साल से चल रहा था, जहां जूनियर खिलाड़ियों का यौन शोषण किया जाता था। लड़कियां ऐसे मामलों में चुप रहती हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं उन्हें टीम से बाहर न कर दिया जाए। बताया जाता है कि यहां से लड़कियां धनपशुओं को सप्‍लाई की जाती थीं

स्‍वामी नित्‍यानंद

इन्‍हें कौन नहीं जानता, दक्षिण भारत में जिनकी कई साल से पूजा हो रही थी, उन्‍हें पूरा उत्‍तर भारत मार्च 2010 में एक झटके में जान गया। असल में आरोप लगा कि बाबा के आश्रम में बहुत बड़ा रैकेट चल रहा है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के एक टीवी चैनल ने नित्‍यानंद का एक वीडियो भी टीवी चैनल पर प्रसारित कर दिया, सिमें वो आपत्तिजनक अवस्‍था में एक लड़की के साथ थे। इस मामले ने तूल पकड़ा, फिर कई महीनों बाद जाकर नित्‍यानंद की गिरफ्तारी हुई, लेकिन फिर वो बेल पर छूट गये।

सेक्स के लिए दबाव डालते थे हॉकी कोच

2010 जुलाई में हॉकी इंडिया में खिलाड़ियों का यौन शोषण करने के आरोप लगाया। इसमें टीम के कोच एमके कौशिक पर गाज गिरी। लड़कियों ने शिकायत की कि उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला जाता था। खिलाड़ियों द्वारा लिखी गईं शिकायत चिठ्ठियों में कोच पर आरोप लगाया गया है कि उन पर सेक्‍स करने के लिए दबाव बनाया जाता था। उस दौरान ओलंपिक कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा है कि देश में महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण होता रहा है और न सिर्फ कोच कोच बल्कि फेडरेशन के अधिकारी भी इसमें शामिल रहते हैं। मल्लेश्वरी ने कहा कि अलग-अलग खेलों से जुड़ी लड़कियां अकसर ऐसी शिकायतें करती हैं, लेकिन प्रशासन कभी ध्‍यान नहीं देता।

 
Story first published:  Thursday, June 14, 2012, 16:18 [IST]
English summary
A Sex Scandal case thrill Jammu and Kashmir. Firstly blue films were made than blackmail and finally girls went for prostitution.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
My Place My Voice