Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पोलैंड ने रूस को ड्रॉ पर रोका

Posted by:
Published: Wednesday, June 13, 2012, 11:38 [IST]

 Poland Hold Russia Stay Euro Hunt Euro Cup

पोलैंड। वारसा के नेशनल स्टेडियम में पोलैंड और रूस के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला ड्रॉ पर छूटा जिससे रूस अब क्वार्टर फाइनल के और करीब पहुंच गया है। खेल के 37वें मिनट में ही रूस के अर्शाविन की फ्री किक का फायदा उठाते हुये ऐलन जागोइव ने गोल दाग दिया और रूस को शुरुआती बढ़त दिलाई।

टूर्नामेंट में जागोइव का यह तीसरा गोल था जिससे रूसी समर्थकों को अपने राष्ट्रीय दिवस के दिन जश्न को मौका मिला। वहीं हाफटाइम के बाद 57वें मिनट में मेजबान टीम पोलैंड के कप्तान जाकुब ब्लाज्शिकोस्व्की ने गोल दागकर मेजबानों के चेहरे पर उम्मीद की मुस्कान बिखेरी। इस तरह अब रूस ग्रुप ए में चार अंको के साथ शीर्ष पर पहुँच चुका है। इससे पहले हुये मुकाबले में चेक गणराज्य ने यूनान को 2-1 से हराया।

खेल के बाद पोलैंड के प्रदर्शन से डच कोच डिक अडवोकाट बड़े संतुष्ट दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि आज पोलैंड ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के साथ साथ मेरा भी दिल जीत लिया। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज पोलैंड का मुकाबला रूस से था जोकि अपने खेल और खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है जिसको देखते हुए हमारी हार कि संभावना आज ज्यादा थी लेकिन फिर भी हमारे खिलाड़ियों द्वारा उम्दा प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने ये बात भी क़ुबूल करी कि आज मैच के दौरान हुई कुछ लापरवाही के चलते रूस को कई बार अटैक करने के चांस मिले जिसे पोलैंड कि टीम द्वारा काफी हद तक रोका गया। वहीँ इस मैच के बाद रूस के कप्तान अंद्रेई अर्शविन ने कहा कि हमारे द्वारा भी आज कई साड़ी लापरवाही कि गयी जिससे पोलैंड कि टीम आगे के मैचों में जगह बनाने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि हमने एक अच्छी शुरुआत कि थी लेकिन कुछ बातों के चलते हम ये मैच नहीं जीत सके।

English summary
Co-hosts Poland kept their chances of a quarter-finals berth alive after drawing 1-1 with Russia, putting on ice their opponents' hopes of clinching the first slot in the knock-out phase. The Poles, needing to take at least a point from the Group A match in the wake of their 1-1 tournament opener against Greece on Friday, were keenly aware of Russia's high-octane 4-1 performance against the Czech Republic the same night.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL