Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

हत्‍यारे को जहरीले इंजेक्शन से दी सजा ए मौत

Posted by:
Published: Wednesday, June 13, 2012, 16:40 [IST]

 Man Had Been Killed Jail Giving Poisonous Injection

बोइसे। अमेरिका के इडाहो राज्य की जेल में एक महिला की हत्या के दोषी को जहरीला इंजेक्शन देकर मौत की सजा दे दी गई। जेल के छह अधिकारियों की टीम ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया। एक हफ्ते पहले तक जेल अधिकारियों के सिवाय किसी और व्यक्ति ने घातक इंजेक्शन देने की प्रक्रिया को नहीं देखा था, लेकिन एक संघीय न्यायाधीश ने इसे खुले में अंजाम देने का आदेश दिया।

53 वर्ष के रिचर्ड लीविट को सजा देने के क्रम में उसकी श्वसन और हृदय गति को मापने के लिए उसके शरीर में इलेक्ट्रोड लगाए गए। हाल के वर्षों में घातक इंजेक्शन के जरिए मौत की सजा देने का विरोध बढ़ा है। सजा के विरोधी इंजेक्शन के प्रभाव और मौत की सजा को अंजाम देने वाली टीम के प्रशिक्षण पर सवाल उठाते हैं।

दूसरी ओर, इसके समर्थकों का कहना है कि घातक इंजेक्शन दर्द रहित है और किसी को मारने का यह प्रभावी तरीका है। खुद को सजा दिए जाने के समय लीविट ने जेल अधिकारियों से बात की लेकिन प्रत्यक्षदर्शी यह नहीं सुन सके कि उसने क्या कहा। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शी के रूप में कुछ मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। लीविट ने अपने अंतिम समय में कोई अंतिम बयान देने और किसी आध्यात्मिक सलाहकार से बात करने से इनकार कर दिया।

English summary
A murder accused had been killed in jail by giving poisonous injection. The incident took place in the jail of Boise in America.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 337 / 7, 94 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on