Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पुराने दुश्मन फ्रांस और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर, मैच ड्रा

Posted by:
Published: Tuesday, June 12, 2012, 10:09 [IST]

 France England Draw 1 1 Euro 2012

दोनेत्स्क। यूरो कप फुटबाल टूर्नामेंट मैं फ्रांस और इंग्लैंड के बीच खेला गया ग्रुप डी का अहम मुकाबला 1-1 के ड्रा पर छूटा। इस तरह अब फ्रांस पिछले 22 मैचों से अविजित रहा है। मुकाबले में इंग्लिश प्रीमियर लीग के चैंपियन मैनचेस्टर सिटी के तीन खिलाडि़यों ने शिरकत की। मुकाबले के 30 वें मिनट में ही इंग्लैंड ने गोल से शुरुआत की।

इंग्लैंड के जेलियोन लेसकोट ने 30वें मिनट में हेडर से गोल किया। टीम के कप्तान स्टीवन गेर्राड की 40 गज की दूरी से ली गयी उम्दा फ्री किक को लेसकोट ने उछलकर हेडर से गोल में डाला। तब फ्रांसीसी गोलकीपर ह्यूगो लोरिस के पास उसे बचाने का कोई मौका नहीं था। फ्रांसीसी टीम 35 वें मिनट में बराबरी करने के करीब पहुंची थी।

उसके मिडफील्डर अलोउ दियारा ने करारा हेडर जमाया लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जो हार्ट ने उसे बचा लिया। इंग्लैंड की बढ़त सिर्फ 9 मिनट तक ही बनी रह पायी क्योंकि फ्रांस ने 39वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। समीर नासरी का दायां पांव से जमाया गया करारा शाट हार्ट को छकाने में सफल रहा। हार्ट ने डाइव भी मारी लेकिन वह मैनचेस्टर सिटी के अपने साथी नासरी के शॉट को रोक नहीं पाये।

बराबरी करने वाले इस गोल का जश्न नासरी ने रोचक अंदाज में मनाया। जश्न के अंदाज में अपने होठों पर अंगुली लगाये नासरी डगआउट तक पहुँच गये। इस मुकाबले के ड्रॉ हो जाने से फ्रांस पिछले 22 मैचों में नहीं हारा है वहीं प्वाइंट मिल जाने से इंग्लैंड भी खुश है। टीम के कप्तान स्टीवन गेर्राड ने कहा , कुल मिलाकर हम प्वाइंट मिल जाने से संतुष्ट हैं।

स्टार खिलाड़ी फैरेक लैंपार्ड और वैन रूनी की गैर मौजूदगी में खेले गये इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिये यह अंक भी अहमियत रखता है। मुकाबले के दौरान 34 वें मिनट में ऐलेक्स ओक्सलेड शैंबरलेन को और 71वें मिनट में एश्ले यंग को यैलो कार्ड दिखाये गये। इस ग्रुप की अन्य दो टीमें उक्रेन और स्वीडन के बीच कीव में मुकाबला होना है। जहां उक्रेन को अपने घर में ही प्रशंसकौं के सामने स्वीडन से लोहा लेना होगा।

English summary
England held on for a 1-1 draw with France today at the European Championship, giving the Group D favorites one point each. Joleon Lescott put England in the lead with a header in the 30th minute, and Samir Nasri leveled shortly before halftime with a strike into the bottom corner.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
IRE Vs PAK - 2nd ODI at Castle Avenue Sun 26th May ODI
ENG Vs NZ - 1st ODI at Lord's Cricket Ground Fri 31st May ODI
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on