Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

यूरो: रूसी प्रशंसकों पर दो साल का प्रतिबंध लगा

Posted by:
Published: Monday, June 11, 2012, 10:51 [IST]

 Euro 2012 Two Year Ban On Russian Fans

वारसा। रूस के दो प्रशंसकों पर उनकी टीम के यूरो 2012 के शुरूआती मुकाबले के दौरान सुरक्षाकर्मियों के आग्रह की अनदेखी करने पर पोलैंड के स्टेडियम में फुटबाल देखने पर दो-दो साल का प्रतिबंध लगाया है।

पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता कामिल रिंकीविक्स ने बताया, रविवार को (पश्चिमी शहर) व्रोक्ला की अदालत ने 27 वर्षीय पुरुष और 41 वर्षीय महिला के खिलाफ प्रतिबंध लगाया है। कामिल ने साथ ही बताया कि इन्हें 2000 ज्लोटी (460 यूरो, 575 डालर) का जुर्माना भी देना होगा। इसके अलावा रूस के चार अन्य प्रशंसकों को रविवार को व्रोक्ला में पुलिस हिरासत में रखा गया।

इन पर शुक्रवार को अपनी टीम की 4-1 की जीत के बाद रेस्टोरेंट में हाथापायी करने का संदेह है। इस बीच पश्चिमी पोलैंड के पोंजान में शहर के ऐतिहासिक सेंट्रल स्क्वायर में झड़प के बाद पुलिस ने 14 प्रशंसकों को हिरासत में लिया है जिसमें 10 पोलैंड के, चार आयरलैंड के और एक क्रोएशियाई शामिल है।

आयरलैंड को आज पोंजान में ही आयरलैंड का सामना करना है। इय बीच पुलिस अब भी रूस के समर्थकों ही पहचान और उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है जिन्होंने मैदान में पोलैंड के चार वालंटियर ग्राउंड स्टीवड्र्स को पीटा था। इस बीच यूरोपीय फुटबाल की संचालन संस्था यूएएफा ने कहा है कि वे रूस के खिलाफ उसके दर्शकों के बर्ताव के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

English summary
Two-year stadium ban was imposed on two Russian fans who brawled with security personnels after their team’s game against Czech Republic. They are now ban from watching football in Poland.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on