Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 2 रुपये घटाए

Posted by:
Published: Saturday, June 2, 2012, 17:26 [IST]

 Oil Companies Has Reduced The Petrol Price

नई दिल्‍ली। पेट्रोल की किमतों में भारी बढ़ोत्‍तरी को लेकर देशभर में मचे हाहाकार के बाद आज तेल कंपनियों में तेल के दाम 2 रुपए प्रति लीटर सस्‍ता कर दिया है। इसके साथ ही बताया गया है क‍ि पेट्रोल के दाम अंतरराष्‍ट्रीय बाजार के अनुसार ही घटाए और बढ़ाए जाएंगे। यह घटी हुई किमते शनिवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।

कीमतें घटने के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल की नई कीमत 71.18 रुपए होगी। गांधी नगर में 75.92, मुंबई में 76.57 रुपए, भोपाल में 76.51 रुपए और चंडीगड़ में 72.17 रुपए पेट्रोल की कीमतें होंगी।

तेल के दमों में हुई घटोत्‍तरी के पीछे अगर आप यह सोच रहे हैं कि एनडीए द्वारा किये गये एक दिन के बंद के कारण यह फैसला किया गया है तो आप गलत हैं। असल में यह फैसला राजनीतिक फैसला नहीं बल्कि कंपनियों का फैसला है। कंपनियों ने एक संयुक्‍त प्रेस वक्‍तव्‍य जारी करते हुए कहा है कि अब पेट्रोल के दाम तभी बढ़ेंगे जब अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम बढ़ेंगे।

उधर राजनीति के विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल की कीमतें अब राष्‍ट्रपति चुनाव तक बढ़ना मुश्किल हैं। यानी अगले महीने तक आम लोगों को फिलहाल पेट्रोल की कीमतें बढ़ने की खबरें नहीं सुनाई देंगी।

English summary
Oil companies has reduced the petrol price by Rs. 2 in all over India. The new price will come into effect on Saturday midnight.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Kolkata Knight Riders: 17 / 0, 3 Overs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs