Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पटनायक गये लंदन तो बीजद में पड़ गई फूट

Posted by:
Published: Wednesday, May 30, 2012, 10:23 [IST]

 Revolt Bjd Against Odisha Cm Naveen Patnaik

भुवनेश्‍वर। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में उठापटक के बाद अब सहयोगी दलों में फूट पड़नी शुरू हो गई है। शुरुआत हुई है ओडिशा के सत्‍ताधारी दल बीजद से जहां मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक लंदन क्‍या गये, पार्टी के विधायकों के बीच बगावत की लहर दौड़ गई।

रातों रात बैठकें हुईं और फिर पता चला कि बीजद में दो फाड़ हो गया है। पार्टी सांसद प्‍यारी मोहन महापात्रा के आवास पर एक बैठक हुई, जबकि दूसरी बैठक नवीन पटनायक के आवास पर। महापात्रा के घर पर हुई बैठक में करीब 21 विधायक और तीन मंत्री शामिल हुए, जबकि अन्‍य विधायक व मंत्री महापात्रा के घर पर पहुंच गये।

इससे साफ जाहिर है कि अब बीजद के विधायक मंत्री एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं। पार्टी में ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि अधिकांश विधायक मुख्‍यमंत्री को हटाना चाहते हैं। पार्टी के 25 से ज्यादा विधायकों, 4 मंत्रियों ने महापात्रा को लिखित रूप से दे दिया है कि वो मुख्‍यमंत्री के साथ काम नहीं करना चहाते। खबर यह भी है कि बीजद के नेता कांग्रेस से संपर्क साध रहे हैं, ताकि उन्‍हें पार्टी छोड़ने के बाद संप्रग में शामिल होने का मौका मिल सके।

हम आपको बता दें कि पार्टी में प्रमुख पदों को लेकर महापात्रा और पटनायक के बीच पिछले करीब साल भर से खटपट चल रही है। इस लड़ाई को अंजाम देने का सही मौका मिल गया और आनन-फानन में उन्‍होंने विधायकों को तोड़ना शुरू कर दिया।

वहीं नवीन पटनायक ने लंदन से एक संदेश भेज कर सभी विधायकों से सब्र करने को कहा है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि कोई उनकी पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रहा है।

English summary
Biju Janata Dal in Odisha is now in crisis as there has bee two groups formed, in which one leading by party member of Parliament Pyari Mohan Mohapatra who called the revolt against chief minister Naveen Patnaik.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 337 / 7, 94 Overs
Final , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on