Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

हत्या करने आए हमलावरों को गांव वालों ने मार डाला

Posted by:
Published: Tuesday, May 15, 2012, 16:09 [IST]

Uttar Pradesh Villagers Killed People Who Attacked Aligarh

लखनऊ। अलीगढ़ जिले में मोहल्ले वालों ने पिता-पुत्र की हत्या करने आए हमलावरों को ही लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। बदमाशों को मारने के बाद उनकी कार में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से असलहे व कारतूस बरामद किये।

अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना अन्तर्ग जयबीर व राजबीर साथियों के साथ अल्टो कार (एचआर-51एल-0433) से रामबाबू के घर पहुंचे। हमलावरों ने रामबाबू व उसके बेटे तेजेन्द्र पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे। लाठी-डंडों से लैस गांव वालों ने हमलावरों को घेर लिया। गांव वालों ने जयवीर व राजवीर को तो दबोच लिया लेकिन उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गये।

गांव वालों ने गिरफ्त में आये जयवीर व राजवीर पर हमला कर दिया। गांव वालों ने दोनों की जमकर पिटाई कर हमलावरों की कार में आग लगा दी। गांव वालों की पिटाई में जयबीर व राजबीर की मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कारतूस व असलहे बरामद किये।

पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ के हीरपुर गांव निवासी रामबाबू डोरी लाल इण्टर कालेज में चपरासी के पद पर तैनात है। रामबाबू के ससुर रामजी लाल ने मृतक जयवीर की शादी तय की थी फिर उसे मना कर दिया। जिसको लेकर सात वर्षो से जयवीर की रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर पांच वर्ष पहले जयवीर व राजवीर ने रामबाबू के बेटे कृष्णकुमार व ससुर रामजीलाल की हत्या कर दी थी। जिसको लेकर गांव वाले भी जयवीर व राजवीर से रंजिश रखने लगे थे ओर मौके की तलाश में थे। बीती रात गांव वालों को मौका मिल गया और हमला करने गए जयवीर व राजवीर को पीट-पीट कर मार डाला।

English summary
Villagers killed people who attacked a family in Aligarh district of Uttar Pradesh. Police has registered the case against mob.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs